सपा का देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा शुरु
धनञ्जय पाण्डेय


दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन, मऊ।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर मोड़ पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल निषाद की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया । जहां समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निषाद पार्टी की वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वही गाजे-बाजे के साथ समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा को अभिषेक यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ संकल्प के साथ भाजपा गद्दी छोड़ो नारे को बुलंद करते हुए पदयात्रा कटघरा शंकर मोड़ पहुंची। जहां समाजवादी पदयात्रा को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल निषाद संग उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान उपस्थित लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मानित करने का काम किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र का गला घोट रही है। भाजपा अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दमन कारी नीतियों से दबा दे रही है। आज आरएसएस के लोग जिन्होंने आजादी के पांच दशकों तक अपने कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया वह आजादी के 75 वें साल में अमृत महोत्सव का ढिंढोरा पीट रहे हैं। समाजवादी पार्टी देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा संविधान और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र , संविधान और धर्मनिरपेक्षता पर आंच नहीं आने देंगे। इस मौके पर छात्रसंघ प्रत्याशी डीसीएसके पीजी कॉलेज दीपक निषाद,हरिमोहन निषाद,चंद्रेश निषाद गोरख निषाद,चंद्रमा निषाद,दिनेश तुरहा आदि लोग उपस्थित रहे ।