
दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली। बिहार में NDA की जीत पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने गठबंधन को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की विजय है।
जितेंद्र प्रताप सिंह ने उम्मीद जताई कि नई सरकार बिहार को स्थिरता, प्रगति और सामाजिक समरसता की नई दिशा देगी। उन्होंने सभी विजय प्राप्त प्रत्याशियों को राष्ट्रीय हित और जनता के कल्याण को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया।
