
दैनिक इंडिया न्यूज नई दिल्ली।आज दिल्ली निवास पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह से जे पी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओपचारिक शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर, उन्होंने स्थानीय विषयों के साथ चर्चा की और लखनऊ के सांसद से जे पी सिंह ने निरंतर विकास के प्रति अपनी सजगता और संलिप्तता की बात की।” कार्यों को गति प्रदान करने मे सहायक किसान पथ, विभिन्न क्षेत्रों बन रहे उपरगामी सेतु,गोमतीनगर रेलवे-स्टेशन का विस्तार, उच्च तकनीकी अधारित द्वितलीय सेतु तथा अटलबिहारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को आई आई एम मार्ग पर गोमती नदी के तटबंध से सम्पर्क मार्ग विकसित करने पर उनके भावों से आलोकित हुए।
उनके चुनावी दौरों मे मध्य प्रदेश में ग्वालियर ग्रामीण एवं भोजपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधन से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश ने भाजपा शासन में बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल कर तेज़ी से विकसित हो रहे प्रदेश की पहचान बनाई है। अब यह प्रदेश लंबी छलांग लगाने को तैयार है। इसके लिए एक फिर से यहाँ भाजपा की सरकार ज़रूरी है।उन्होंने कहा हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। यही हमारी भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूँजी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन पांच राज्यों के चुनावों मे भाजपा बहुमत के साथ जनप्रिय सरकार बनाने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव मे भी भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटों पर विजयी होकर नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे पुनः केंद्र मे मजबूत सरकार बनाएगी।