राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।जितेन्द्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डा दिनेश शर्मा राज्यसभा अध्यक्ष व वर्तमान मे बजट सत्र मे पीठासीन अधिकारी राज्य सभा के दायित्व का निर्वहन कर रहे लखनऊ व उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किआ। उनके राजनैतिक जीवन के साक्षी रहे जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके भाजपा युवावाहिनी के नेतृत्व से प्रारंभ यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर्यटन विभाग, महापौर लखनऊ, उप मुख्य मंत्रीउतर प्रदेश ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,वर्तमान मे सांसद राज्यसभा तक की महत्वपूर्ण यात्रा निरंतर उनके व्यक्तित्व को निखारते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों का कुशल प्रशासनिक संचालन के साथ उत्तरोत्तर राष्ट्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए उनके कार्यों को रेखांकित किआ।
इस अवसर पर डा दिनेश शर्मा ने भी जितेन्द्र प्रताप सिंह के सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पण तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप मे स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किआ। इसी क्रम मे संस्कृत भाषा उन्नयन के लिए किए गए कार्यों मे जितेन्द्र प्रताप सिंह की संलिप्तता की भी भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य मे भी इसी प्रकार कार्य करने हेतू प्रोत्साहित करते हुए इस भेंट के लिए साधुवाद ज्ञापित किआ। अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी उनके अत्यंत मनभावन आत्मीय स्नेह के लिए अंतर्मन पटल से आभार व्यक्त कर इसी प्रकार सहयोग के लिए धन्यवाद प्रदान किआ।

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के साथ पहली उप समिति में भाजपा की लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, टीएमसी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी, भाजपा के लोकसभा सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, भाजपा की लोकसभा सांसद कृति देवी देबबर्मन, आईएनसी के लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और एलजेपी के लोकसभा सांसद राजेश वर्मा शामिल किए गए हैं।बजट सत्र के मध्य राज्य सभा में पीठासीन अधिकारी (उपसभापति) के रूप में सदन की कार्यवाही का संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *