
दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ । वैवाहिक समारोह में पहुंचे आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेशलखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में हाल ही में संपन्न हुए विवाह समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपनी धर्मपत्नी नारा ब्राह्मणी के साथ विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन श्री शांतनु सिंह एवं कु. मांडवी के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था।इस समारोह को खास बनाने वाला पहलू यह रहा कि वर पक्ष के श्री शांतनु सिंह, जो मूलतः अयोध्या, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक कुशल एवं प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं।श्री सिंह ने अपने करियर की शुरुआत विख्यात चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके पश्चात उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए भी रणनीति तैयार की, जिसके नेतृत्व में जगन मोहन रेड्डी की सरकार सत्ता में आई।हाल ही में संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में श्री सिंह की रणनीति ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप श्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तेलुगु देशम पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ।वर्तमान में श्री शांतनु सिंह उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा रणनीतिकार के रूप में व्यापक पहचान बना रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों और उपलब्धियों ने उन्हें देशभर में राजनीतिक रणनीति के क्षेत्र में एक सशक्त नाम के रूप में स्थापित कर दिया है।
इस समारोह को खास बनाने वाला पहलू यह रहा कि वर पक्ष के श्री शांतनु सिंह, जो मूलतः अयोध्या, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक कुशल एवं प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं।
श्री सिंह ने अपने करियर की शुरुआत विख्यात चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके पश्चात उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए भी रणनीति तैयार की, जिसके नेतृत्व में जगन मोहन रेड्डी की सरकार सत्ता में आई।
हाल ही में संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में श्री सिंह की रणनीति ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप श्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तेलुगु देशम पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ।
वर्तमान में श्री शांतनु सिंह उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा रणनीतिकार के रूप में व्यापक पहचान बना रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों और उपलब्धियों ने उन्हें देशभर में राजनीतिक रणनीति के क्षेत्र में एक सशक्त नाम के रूप में स्थापित कर दिया है।