
दैनिक इंडिया न्यूज 21 मार्च,लखनऊ।लोक भारती द्वारा आयोजित जल उत्सव माह के उदघाटन कार्यक्रम मे बटलर पैलेस कालोनी झील के पुनर्जीवन, उसकी स्वच्छ्ता व सुन्दरीकरण हेतु जनजागरण का कार्यक्रम भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर 21 मार्च 2023 को सांय 6 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमे स्थानीय तथा नगर के जल व पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों,श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष,लखनऊ विकास प्राधिकरण, श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त,
डॉ राजीव लोचन, डॉ योगेश मिश्रा, श्रीकृष्ण चौधरी,श्री वी पी सिंह पदाधिकारीगण लोकभारती की उपस्थिति मे दीपदान करते हुए मानव श्रंखला बना कर जल संचयन व बटलर पैलेस झील के सौंदर्यीकरण के लिए संकल्पित हुए। एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी जेठ माह के बड़े मंगल के भंडारों को पर्यावरण मित्र व प्लास्टिक मुक्त ढंग से शून्य अवशेष भोजन प्रसाद रूप मे मनाने का निर्णय हुआ।