
समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मना होली उत्सव


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। राजधानी लखनऊ पूर्व से विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, विधायक नीरज बोरा, वेद प्रकाश सिंह, पार्षद राकेश मिश्रा अटल समेत कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय संस्कृति में होली के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प दोहराया।
विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने भी उपस्थित गणमान्यजनों का स्वागत किया और होली के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग को जोड़ने और विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में रंगों और फूलों से होली खेली गई, जिसके बाद सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिन्होंने वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगल गान और पारंपरिक होली गीतों के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर इस उल्लासपूर्ण पर्व का आनंद लिया।