
वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज
मऊ । जनपद मऊ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 09.06.2022 सायंकाल, श्री रामकुमार पुलिस उप महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी व श्री अखिलेश कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा जिलाधिकारी मऊ श्री अरूण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले एवं भारी पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र कोतवाली से लेकर शाही कटरा होते हुए घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला तक रूटमार्च किया गया।_