सहायक विकास अधिकारी शम्भूनाथ पाठक ने ग्राम पंचायत सोंधवा का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

बाराबंकी, दैनिक इंडिया न्यूज़। सिरौली गौसपुर के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) शम्भूनाथ पाठक ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोंधवा का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। पंचायत भवन में संचालित फैमिली आईडी निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक फैमिली आईडी बनाने के कार्य में संलग्न पाए गए, वहीं आरआरसी का लेआउट भी तैयार किया जा रहा था। सफाई कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य की जांच में समग्र साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। विद्यालय निरीक्षण में सभी मानकों का पालन सुनिश्चित होने की पुष्टि हुई। एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिव पारस मणि को विद्यार्थियों के लिए डेस्क-बेंच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रामसिंह यादव, पंचायत सहायक और विद्यालय शिक्षक उपस्थित रहे। एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *