
दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। आज राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने समर्पण विद्याश्रम से समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीयों और रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि सेवा, अपनापन और मानवता का उत्सव है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने समाज के बुजुर्गों और जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाएं, ताकि हर घर में खुशी, स्नेह और आशा की नई किरण जगमगाए। 🌼🕯️