04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन

नारी सशक्तिकरण वर्ष 2025–26 के अंतर्गत दिव्य अखण्ड दीप शताब्दी समारोह

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ के महर्षि नगर स्थित महर्षि प्रांगण में आगामी 04 से 07 दिसंबर 2025 तक एक भव्य एवं व्यापक आध्यात्मिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है। नारी उत्कर्ष अभियान तथा नारी सशक्तिकरण वर्ष 2025–26 के अवसर पर आयोजित दिव्य अखण्ड दीप शताब्दी समारोह के अंतर्गत 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संपन्न होगा।

यह महत्वपूर्ण परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार की विशेषज्ञ टोली द्वारा पूर्ण वैदिक विधि से संपन्न किया जाएगा ।

कार्यक्रम से संबद्ध संस्थाओं के अनुसार, यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र–निर्माण, सामाजिक समरसता, स्त्री-शक्ति जागरण, और मानवीय मूल्यों के पुनर्स्थापन का व्यापक अभियान है। यज्ञ की प्रत्येक आहुति राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक उत्थान और नैतिक चेतना को प्रज्वलित करने का सामूहिक संकल्प मानी जा रही है।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में कलश यात्रा, व्यसन मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, युग-संदेश, संस्कार-वर्धन, नारी-सशक्तिकरण विषयक प्रवचनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा सामूहिक वैदिक अनुष्ठानों का भी आयोजन प्रस्तावित है।

आयोजन स्थल—
महर्षि नगर, सेमरा गौढ़ी, निकट बेरी होटल, लखनऊ (उ.प्र.)

सम्पर्क सूत्र:
अखिल विश्व गायत्री परिवार, लखनऊ (उ.प्र.)

Share it via Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *