
दैनिक इंडिया न्यूज,जोधपुर:संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामदत्त चक्रधर ने समस्त राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रांतीय पदाधिकारीगणों को अपने ओजपूर्ण बौद्धिक से अभिसिंचित कर वरिष्ठों के दायित्वों,स्नेह, विश्वास के लिए सचेष्ट करते हुए सभी कार्यकर्तागणों को पूर्ण उर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण मे गतिमान होने हेतू प्रेरित किया। भागवत् गीता के श्लोकों उधृत करते हुए समाज के साथ जुड़ाव संस्कृत भाषा साहित्य को स्थापित करते हुए भारत को विश्व गुरू बनाने मे कार्यकर्ताओं की महत्ता से आलोकित किया। कार्यकर्ता के मनोबल को बढ़ाकर व सकारात्मक परिणामों को उसे समर्पित कर असफलताओं को स्वयं धारण करने का आवाह्न किया। समस्त सभा मंडप ने उनकी वाणी व संदेश को आत्मसात कर बताए मार्ग पर संकल्पित हो कार्यरत होने का आवाह्न स्वीकार किया। अवधप्रान्त न्यास व संगठन के उपस्थित पदाधिकारीगण जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास व सम्पर्क प्रमुख अवधप्रांत, श्री हनुमंत सिंह न्यासी,ब्रजेश बर्थवाल जनपद सम्पर्कप्रमुख ,उमेश कुमार कार्यालय प्रमुख ,गौरव नायक संगठन मंत्री ने बौद्धिक के प्रभाव को स्वीकार कर संगठन को नई उंचाई प्रदान करने का निर्णय लिया।