ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • अक्षत वितरण समारोह महादेव शाखा द्वारा महानगर मे आयोजित-जेपी सिंह • इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण,राहत • यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी • प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम • भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • अक्षत वितरण समारोह महादेव शाखा द्वारा महानगर मे आयोजित-जेपी सिंह • इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण,राहत • यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी • प्रयागराज महाकुंभ 2025: आस्था, आर्थिकी और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम • भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिवपाल सिंह यादव जी से भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया •
ताज़ा खबर English

स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल

D

Dainik India News

• 6716 views
स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम के सहयोग से महानगर जनकल्याण समिति, राष्ट्रीय सनातन महासंघ, गंगा समग्र, महानगर स्वच्छता प्रोत्साहन समिति सेवा संस्थान और नारी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में नवाचार दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जोन-03 के गोल मार्केट, महानगर स्थित पार्किंग सेंटर के पास RRR सेंटर की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और महानगर विस्तार जनकल्याण समिति के सचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों और पार्षदों की उपस्थिति भी रही।

जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने इस सेंटर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपील की, "जो आपके पास अधिक हो, यहाँ छोड़ें – जो आपकी आवश्यकता का हो, वह यहाँ से लें।" इस पहल के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया कि उनके लिए अनुपयोगी वस्तुएं दूसरों के लिए उपयोगी हो सकती हैं। क्षेत्रीय सफाई और खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा ने RRR सेंटर की सभी व्यवस्थाओं की देखरेख की और सेंटर पर दो कर्मचारियों को दानकर्ता और प्राप्तकर्ता का विवरण संकलन एवं रखरखाव के लिए नियुक्त किया।

जोनल सेनेटरी अधिकारी जितेन्द्र कुमार गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा, "हमारे लिए जो कूड़ा या बेकार है, वह दूसरों के लिए उपयोगी हो सकता है।" इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ, गंगा समग्र लखनऊ, नारी विकास समिति और नंदिनी सोसाइटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और आरआरआर सेंटर में आवश्यक वस्तुएं दान कीं।

नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से एक वर्ग की अनुपयोगी वस्तुएं दूसरे वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक हो सकती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

इस कार्यक्रम में एसबीएम टीम के शबारक अली, लखनऊ स्वच्छता अभियान टीम के शिवेन्द्र, रवि, अजीत, विशेष, सलमान, सूरज और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!