ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
राजधानी लखनऊ में तीसरे भंडारे में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का मनोरम दृश्य • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • 18.5 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार • गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ • लोकतंत्र की आत्मा है संवाद,आलोचना को व्यक्तिगत नहीं, परिष्कार का माध्यम मानें: मुख्यमंत्री • <em>Scholarship Scam: 75 crores embezzlement through opening 3000 fake accounts in the name of rural people, foreign currency seized in the raid.</em> • ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता • सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद • राजधानी लखनऊ में तीसरे भंडारे में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का मनोरम दृश्य • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • 18.5 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार • गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ • लोकतंत्र की आत्मा है संवाद,आलोचना को व्यक्तिगत नहीं, परिष्कार का माध्यम मानें: मुख्यमंत्री • <em>Scholarship Scam: 75 crores embezzlement through opening 3000 fake accounts in the name of rural people, foreign currency seized in the raid.</em> • ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता • सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे

D

Dainik India News

• 6689 views
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,20 जुलाई 2026 लखनऊ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 4000 से अधिक मत प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उपलब्ध मतगणना के अनुसार वे बार काउंसिल चुनाव के इतिहास में 4000 से अधिक मत प्राप्त करने वाले देश के तीसरे प्रत्याशी बन गए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने अधिवक्ता समुदाय के बीच उन्हें एक सशक्त, लोकप्रिय और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।

विशेष बात यह रही कि अब तक हुई 73 जिलों की मतगणना में प्रशांत सिंह अटल को सभी 73 जिलों से मत प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि के साथ वे ऐसे एकमात्र प्रत्याशी बताए जा रहे हैं जिन्हें प्रत्येक जिले से अधिवक्ताओं का समर्थन मिला है। यह व्यापक जनसमर्थन उनके लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों के लिए किए गए कार्यों और सक्रिय नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है।

वर्तमान मतगणना में प्रशांत सिंह अटल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और अंतिम परिणाम तक उनके पहले स्थान पर पहुंचने की संभावनाओं को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अधिवक्ता समाज का एक बड़ा वर्ग इसे अधिवक्ताओं के विश्वास और संगठनात्मक शक्ति की अभिव्यक्ति मान रहा है।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन हजारों अधिवक्ताओं के विश्वास, स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रशांत सिंह अटल वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चुनाव में मिली यह सफलता उनके सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!