ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा बाहुबली विधायक अभय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2010 के हमले के मामले में दाखिल SLP खारिज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन "लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक" <em>विद्युत निगम द्वारा नोटिस के बिना ही बिजली कनेक्शन काटी गई</em> मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक दहेज के लिए दरिंदगी का शिकार: लखनऊ में पति और ससुर ने मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा बाहुबली विधायक अभय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2010 के हमले के मामले में दाखिल SLP खारिज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के08 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजितविशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन "लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक" <em>विद्युत निगम द्वारा नोटिस के बिना ही बिजली कनेक्शन काटी गई</em> मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत लखनऊ में 2,515 बूथों सहित विभिन्न स्थलों पर वृहद् वृक्षारोपण

D

Dainik India News

3543 views
'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत लखनऊ में 2,515 बूथों सहित विभिन्न स्थलों पर वृहद् वृक्षारोपण

बीबीएयू में 5,500 पौधे रोपे गए, कुकरैल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया हरित भविष्य का संदेश

Article image

 दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 12 जुलाई। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थलों पर वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के समरस वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5,500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल, डॉ. रेणु सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत की अमूल्य धरोहर प्राप्त होगी।

इसी क्रम में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कुकरैल वन क्षेत्र में आयोजित वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जनजागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही 'रन फॉर ग्रीन' मैराथन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह एवं मुकेश शर्मा, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, जिलाधिकारी विशाख जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, डीएफओ शितांशु पाण्डेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट-एक मंडल के बूथ संख्या 193 स्थित तुलसी पार्क, गीता पल्ली में पौधारोपण कर नागरिकों से वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाए।

वहीं लखनऊ उत्तर विधानसभा के भरतेन्दु वार्ड स्थित पल्टन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पौधरोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल एवं टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत एवं सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी एवं बृज किशोर पाण्डेय, पार्षद मान सिंह यादव, दिव्यांशी शुक्ला, सी.के. वर्मा, वन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसी अभियान के अंतर्गत एलडीबी प्रांगण में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने भूमि विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर के साथ आंवले का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ महानगर के सभी 2,515 बूथों पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हरित भविष्य का संकल्प, जनभागीदारी का उत्सव और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश—'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान राजधानी लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन के रूप में निरंतर गति प्राप्त कर रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!