ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
सीटेट परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार • वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! • बाल ठाकरे यूथ ब्रिगेड, हिंदुस्थान।(B T Y B) • जानकीपुरम से स्वतन्त्रता दिवस के अवसर भव्य रैली का आयोजन • क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • गौदौलिया श्री बनारसी साड़ी शोरूम बना सेवा की मिशाल • सीटेट परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार • वायु प्रदूषण — साइलेंट किलर से भी खतरनाक, हर सांस में छिपा है दिल की बीमारी का खतरा! • बाल ठाकरे यूथ ब्रिगेड, हिंदुस्थान।(B T Y B) • जानकीपुरम से स्वतन्त्रता दिवस के अवसर भव्य रैली का आयोजन • क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • गौदौलिया श्री बनारसी साड़ी शोरूम बना सेवा की मिशाल •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव

D

Dainik India News

• 12087 views
जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव

रक्षा मंत्री से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने की शिष्टाचार भेंट

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दौरान उनके आवास पर जनसंपर्क और जनसंवाद का सशक्त वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, चिकित्सकीय एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

भेंट करने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र तिवारी, गंगाराम अंबेडकर, चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉ. नकुल सिन्हा एवं डॉ. मोहम्मद खालिद, उत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र मोहन भट्ट, बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रतिनिधियों के साथ अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, महिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पीजीआई चिकित्सक प्रतिनिधिमंडल के अमित गुप्ता, सरगम अपार्टमेंट रेजिडेंट्स संगठन के अनुरोध राय एवं राजेश सिंह, तथा ब्रह्म परिषद समाज के अध्यक्ष एस.पी. अवस्थी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने सुझाव और विचार रक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।

इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख उद्यमियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात कर विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों का परिचय कराते हुए उनकी रक्षा मंत्री से भेंट कराई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सतत संवाद बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना तथा सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा दिए गए सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुनते हुए उन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है तथा लखनऊ के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

भेंट कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने लखनऊ में हुए आधारभूत विकास कार्यों, बेहतर संपर्क व्यवस्था, जनसुविधाओं के विस्तार तथा सुशासन की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!