

दैनिक इंडिया न्यूज़ ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर 'एक जनपद-एक उत्पाद' पोर्टल का भी शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर पीताम्बरा रस्टिक के प्रबंध निदेशक (नामित) एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बतौर सहभागी उपस्थित होकर प्रदेश सरकार को इस भव्य, दिव्य और उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए कोटि-कोटि बधाई दी।

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रशासनिक दक्षता के कारण आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन चुका है। डबल इंजन सरकार के कारण प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय कर पाया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 90 देशों के 600 से अधिक बायर्स और 6 देशों की पार्टनरशिप के साथ 88 देशों की व्यापारिक सहभागिता ग्लोबल ट्रस्ट का प्रतीक है। ओडीओपी योजना से प्रदेश के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
