ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च | धनतेरस पर 46 वर्षों की विश्वास-यात्रा का उत्सव, यूनियन बैंक की चंदन शाखा ने मनाया स्थापना दिवस | यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से बदली उच्च शिक्षा की बहस, अब केंद्र सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा | डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार | लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का उद्घोष! | नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ समाज, युवाओं को बचाने के लिए लिया नशामुक्त भारत का संकल्प | दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लेने सड़क पर उतरे DM-SP, मोहम्मदाबाद गोहना में किया संयुक्त रूट मार्च | धनतेरस पर 46 वर्षों की विश्वास-यात्रा का उत्सव, यूनियन बैंक की चंदन शाखा ने मनाया स्थापना दिवस | यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से बदली उच्च शिक्षा की बहस, अब केंद्र सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा | डीएम की अचानक दस्तक से जिला कारागार में मची हलचल, रसोई से बंदियों की सुविधाओं तक परखी गई व्यवस्था | पर्यावरण संरक्षण की पहल से वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार | लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का उद्घोष! | नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ समाज, युवाओं को बचाने के लिए लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा&nbsp; • <strong>सीएम योगी पहुंचे विश्वनाथ दरबार, निकाय चुनाव में जीत की कामना के साथ टेका मत्था&nbsp;</strong> • जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह • लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • अर्जुन क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का महासंगम • गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा&nbsp; • <strong>सीएम योगी पहुंचे विश्वनाथ दरबार, निकाय चुनाव में जीत की कामना के साथ टेका मत्था&nbsp;</strong> • जनगणना-2027 का शुभारंभ : विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह •
ताज़ा खबर English

जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण

D

Dainik India News

• 8288 views
जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण

रिलायंस जियो के साथ जॉइंट वेंचर का झांसा देकर गुमराह कर रहे एजेंट, जनता ने की सरकारी नियंत्रण की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली ।जस्ट डायल, जो एक समय छोटे व्यापारियों के लिए कारोबार बढ़ाने का मंच माना जाता था, अब भ्रष्टाचार और छल-कपट के लिए कुख्यात हो चुका है। कंपनी के मार्केटिंग एजेंट फील्ड में जाकर व्यापारियों को यह झांसा देते हैं कि जस्ट डायल अब रिलायंस जियो, यानी मुकेश अंबानी के साथ जॉइंट वेंचर के रूप में काम कर रहा है। वे दावा करते हैं कि अब कंपनी पहले जैसी नहीं रही और किसी तरह का खतरा नहीं है। लेकिन हकीकत यह है कि खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है।

ईसीएस के नाम पर जबरन पैसा वसूलने का धंधा, कई व्यापारी हुए दिवालिया

जस्ट डायल छोटे-छोटे व्यापारियों को विज्ञापन का झांसा देकर पहले एडवांस में दो महीने का भुगतान लेता है। इसके बाद ईसीएस (ECS) के माध्यम से हर महीने उनके खातों से पैसे काटता रहता है, लेकिन व्यापार में कोई बढ़ोतरी नहीं होती। व्यापार बढ़ाने का वादा करके कंपनी व्यापारियों के खातों को माइनस बैलेंस तक पहुंचा देती है।

भुगतभोगियों की आपबीती: पैसा गया, व्यापार नहीं मिला

लखनऊ से इलेक्ट्रीशियन रवि: “जस्ट डायल ने ₹22,000 काट लिए, लेकिन कोई काम नहीं मिला।”

लखनऊ से होटल वैश्णवी इन के मालिक: “₹22,000 खर्च हुए, लेकिन सिर्फ ₹2,000 का बिजनेस मिला।”

लखनऊ इंदिरा नगर से बीएलसी ट्रेनिंग सेंटर: “एक साल तक पैसे कटते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।”

लखनऊ विकास नगर से रॉयल ट्रेवल्स: “लीड मांगने पर बहानेबाजी करते हैं, पैसा डूब गया।”

लखनऊ इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर हुडा बताते हैं मैंने जस्ट डायल से एक ड्राइविंग स्कूल का नंबर लिया उनसे बात किया मैं ड्राइविंग सीखने का फीस जमा किया फीस लेने के दो दूसरे दिन से उनका फोन स्विच ऑफ हो गया मेरा पैसा डूब गया।

राजधानी लखनऊ खुर्रम नगर से प्रियंका जोशी बतातीं हैं मैंने जस्ट डायल के माध्यम से ड्राइविंग स्कूल को फोन लगाया फीस जमा किया और दो-चार दिन सीखने के बाद भाग गए, फिर दूसरे को जस्ट डायल से नंबर निकाल कर फोन किया वह भी मेरा पैसा लेकर भाग गए आप जस्ट डायल से सावधान रहें जस्ट डायल पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं है।

राजधानी लखनऊ विकास नगर से H K सिंह बताते हैं जस्ट डायल ने मेरे से 3 महीने का पैसा जमा कराया बिजनेस देने के लिए एजेंट पैसा लेकर भाग गया मैनेजर को फोन करते रहे मैनेजर फोन नहीं उठाता था 1 साल बाद मैनेजर ने बोला कि आपका एजेंट कंपनी छोड़ गया।

फर्जी सेवाओं का प्रचार और गुमराह करने की रणनीति

जस्ट डायल के एजेंट फर्जी वादे करके व्यापारियों को लुभाते हैं। वे रिलायंस जियो के साथ साझेदारी का दावा कर भरोसा जीतते हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। एजेंटों के इन झूठे वादों से छोटे व्यापारी ठगी का शिकार हो रहे हैं।

सरकारी नियंत्रण की उठी मांग

जस्ट डायल के बढ़ते फर्जीवाड़े को देखते हुए जनता अब सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक सरकार जस्ट डायल जैसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक छोटे व्यापारियों का आर्थिक शोषण होता रहेगा।

सावधान रहें, जस्ट डायल के झांसे में न आएं

जस्ट डायल की धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। इस कंपनी के झूठे वादों पर भरोसा न करें और किसी भी सेवा में निवेश करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की पूरी जांच करें। व्यापारियों और आम जनता से अपील है कि जस्ट डायल को विज्ञापन देना बंद करें और दूसरों को भी इस फर्जीवाड़े से बचने की सलाह दें।

ध्यान दें: जस्ट डायल के झूठे दावों से बचें और सरकार से मांग करें कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए ताकि छोटे व्यापारियों का शोषण रोका जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!