ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला • पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश • राष्ट्रनिष्ठा, संगठन-साधना और प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रतीक हैं स्वांत रंजन जी : जितेंद्र प्रताप सिंह • वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण • कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह • छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • “वायुपुत्र की दिव्य वंदना से आलोकित हुआ राष्ट्र: हनुमान भक्ति के महासागर में डूबा जन-जन” • शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला • पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश • राष्ट्रनिष्ठा, संगठन-साधना और प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रतीक हैं स्वांत रंजन जी : जितेंद्र प्रताप सिंह • वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण • कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह • छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • “वायुपुत्र की दिव्य वंदना से आलोकित हुआ राष्ट्र: हनुमान भक्ति के महासागर में डूबा जन-जन” •
ताज़ा खबर English

जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती

D

Dainik India News

• 7249 views
जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती

बिना लीड दिए पैसे काटने का लगाया आरोप

व्यापारियों से की अपील—जस्ट डायल से दूरी बनाएं

भारत की प्रसिद्ध लोकल बिजनेस लिस्टिंग कंपनी जस्ट डायल पर फ्रॉड के गंभीर आरोप लगे हैं। टेस्ट कंट्रोल बिजनेस करने वाले व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने दावा किया है कि उन्होंने छह महीने पहले जस्ट डायल से पोजीशन पैक खरीदा था, लेकिन अब तक एक भी लीड नहीं मिली। इसके बावजूद, हर महीने उनकी ईसीएस से पैसे काटे जा रहे हैं।

ईसीएस मैंडेट बंद करने का अनुरोध भी हुआ नजरअंदाज

हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने जस्ट डायल के मार्केटिंग मैनेजर और कंपनी के प्रतिनिधियों से ईसीएस मैंडेट बंद करने की अपील की, तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जस्ट डायल किराए के तौर पर मनमाने तरीके से पैसे काट रहा है, लेकिन व्यापार बढ़ाने में कोई मदद नहीं कर रहा।

व्यवसाय की लोकेशन भी गलत दिखा रहा जस्ट डायल

हर्षित श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सर्विस की लोकेशन मनमाने ढंग से बदली जा रही है। कभी उनका व्यवसाय लखनऊ में दिखाया जाता है, तो कभी बाराबंकी या उन्नाव में। इससे ग्राहकों को गलत जानकारी मिलती है, और उनका व्यापार प्रभावित होता है।

व्यापारियों से अपील—जस्ट डायल से रहें सावधान

हर्षित श्रीवास्तव ने दैनिक इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए अन्य व्यापारियों को सतर्क किया। उन्होंने कहा—
"जस्ट डायल व्यापारियों को ठगने का काम कर रहा है। यह न केवल आपके पैसे काटेगा, बल्कि आपको मानसिक तनाव भी देगा और आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचाएगा। मैं सभी ऑनलाइन बिजनेस करने वाले व्यापारियों से अपील करता हूं कि जस्ट डायल से दूरी बना लें, वरना उन्हें भी नुकसान झेलना पड़ेगा।"

जस्ट डायल पर व्यापारियों के बढ़ते आरोप

हर्षित श्रीवास्तव अकेले ऐसे व्यापारी नहीं हैं जो जस्ट डायल से असंतुष्ट हैं। इससे पहले भी कई व्यवसायी जस्ट डायल पर धोखाधड़ी, फर्जी लीड और अनुचित कटौती के आरोप लगा चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जस्ट डायल सेवा प्रदान करने की बजाय सिर्फ पैसे वसूलने पर ध्यान देता है।

क्या जस्ट डायल दे पाएगा जवाब?

व्यापारियों के इन आरोपों पर जस्ट डायल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह देशभर के व्यापारियों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। क्या जस्ट डायल व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करेगा? यह देखना बाकी है।

दैनिक इंडिया न्यूज़ व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देता है और इस मुद्दे पर जस्ट डायल से स्पष्टीकरण मांगता है। यदि आप भी जस्ट डायल से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो हमें अपनी आपबीती भेज सकते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!