दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।दिल्ली के कीर्ति नगर में सड़क पर जा रहे 79 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 71 वर्षीय पत्नी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद चालक मौके से निकल गई, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना ने राजधानी में पैदल चलने वाले बुजुर्गों की सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।