ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न • अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना • Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success • पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री • श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के संदर्भ में संस्कृत सम्मेलन • मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन, • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न • अपनी मांगों को लेकर ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक रिटायरीज एसोसिएशन ने दिया धरना • Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success • पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री • श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के संदर्भ में संस्कृत सम्मेलन •
लेख / शोध English

"पाकिस्तान के झूठ पर भारत का वार: आतंकी ठिकानों को कर दिया खाक, सेना ने दिया करारा जवाब"

D

Dainik India News

• 6433 views
"पाकिस्तान के झूठ पर भारत का वार: आतंकी ठिकानों को कर दिया खाक, सेना ने दिया करारा जवाब"

झूठ बोले पाकिस्तान, सबूतों से चित किया भारत!

ना झूठ चलेगा, ना आतंक बचेगा: भारत का आर-पार जवाब

लादेन कहाँ मिला था, याद करो पाकिस्तान!

भारत ने नहीं झुकाया सिर, सेना ने दिखाई ताक़त, विदेश सचिव ने खोले पाक के झूठ के पर्दे

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा किए गए झूठे दावों और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत ने साफ और करारा संदेश दे दिया है—ना दुष्प्रचार चलेगा, ना आतंकी बख्शे जाएँगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक ज़बरदस्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के झूठ की परतें खोलीं और सेना के ऑपरेशन की सफलता का खुलासा किया।

भारतीय सेना ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जम्मू, कश्मीर और पंजाब सहित कई सीमावर्ती क्षेत्रों में हमलों की कोशिश की, लेकिन हर साज़िश को नाकाम कर दिया गया। सेना के अनुसार, पंजाब के बड़े शहरों को निशाना बनाया गया था, लेकिन हमारी सशस्त्र सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

LOC पर गोलीबारी में अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं और फायरिंग अब भी जारी है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के लाहौर एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया—जिसे बड़ी सैन्य उपलब्धि माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने दो टूक कहा: भारत की मंशा उकसावे की नहीं, सिर्फ आत्मरक्षा और आतंक के खात्मे की है। भारत ने सिर्फ आतंकियों के ठिकानों पर निशाना साधा है, किसी डैम या सिविल फैसिलिटी पर हमला नहीं किया गया।

पाकिस्तान द्वारा यूएन में आतंकी संगठन TRF का बचाव किए जाने पर भारत ने तीखा विरोध दर्ज कराया और कहा—"पाकिस्तान को खुद सोचना चाहिए, लादेन कहाँ मिला था ये दुनिया जानती है।"

विदेश सचिव ने सबूत के तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारियों को आतंकियों के जनाजे में शामिल होते हुए दिखाने वाली तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें हाफिज रऊफ जैसे वांछित आतंकी भी मौजूद थे।

MEA ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने सिख समुदाय को भी निशाना बनाया, गुरुद्वारे पर हमला किया गया जिसमें तीन सिख श्रद्धालुओं की जान गई। पाकिस्तान की इन हरकतों से साफ है कि वह अब भी आतंक के संरक्षण में लिप्त है।

भारत ने पाक को चेताया: “हमने छह दशक तक सिंधु जल संधि को निभाया, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कभी सहयोग नहीं मिला। अब हम हर मोर्चे पर अपना जवाब देंगे, शब्दों से भी और शक्ति से भी।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!