ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा “वायुपुत्र की दिव्य वंदना से आलोकित हुआ राष्ट्र: हनुमान भक्ति के महासागर में डूबा जन-जन” सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा “वायुपुत्र की दिव्य वंदना से आलोकित हुआ राष्ट्र: हनुमान भक्ति के महासागर में डूबा जन-जन” सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  सीएम योगी के निर्देश का असर, कृष्ण जन्मभूमि से हटे लाउडस्पीकर-गोरखनाथ मंदिर में आवाज हुई कम भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान
ताज़ा खबर English

सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व: आस्था, अस्मिता और राष्ट्रचेतना का विराट उत्सव

D

Dainik India News

4136 views
सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व: आस्था, अस्मिता और राष्ट्रचेतना का विराट उत्सव


दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी स्मृति तथा उसके ऐतिहासिक पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व के रूप में भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा आस्था, स्वाभिमान और राष्ट्रचेतना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इस क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने विराम खंड–2 स्थित चारों धाम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दर्शन-पूजन किया, जबकि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुजानपुर कैंट स्थित प्राचीन अमरनाथ मंदिर एवं हनुमान मंदिर में विधिपूर्वक आराधना कर सनातन परंपरा को नमन किया।


दर्शन-पूजन के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि वर्ष 1951 में पुनर्निर्माण के पश्चात सोमनाथ मंदिर राष्ट्र को समर्पित किया गया था और उस ऐतिहासिक क्षण की 75वीं वर्षगांठ को माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत सभ्यता का प्रतीक है, जिसने आक्रमणों, विध्वंस और दमन के बावजूद अपनी सांस्कृतिक आत्मा को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की चेतना न कभी टूटी है और न कभी झुकी है।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर पहला भीषण आक्रमण हुआ था। इसके पश्चात शताब्दियों तक उस पर बार-बार हमले किए गए, किंतु भारत की आस्था, जनमानस की श्रद्धा और राष्ट्र के दृढ़ संकल्प ने प्रत्येक विध्वंस के बाद पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व उन असंख्य वीरों, साधकों और श्रद्धालुओं को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी अपने सांस्कृतिक मूल्यों, धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय अस्मिता से कोई समझौता नहीं किया।


उन्होंने आगे कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि भारत की अविचल आत्मा, सनातन धर्म की अक्षय धारा और राष्ट्र के आत्मसम्मान का शाश्वत प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को यह संदेश देना आवश्यक है कि हमारी आस्था केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण का आधार है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे भारत की सांस्कृतिक विरासत, मंदिर परंपरा और सनातन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से लखनऊ महानगर में यह संदेश स्पष्ट रूप से प्रसारित हुआ कि भारत की आत्मा अजेय है और उसका स्वाभिमान अक्षुण्ण है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!