ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
Dainik India News Hiring Freshers for Software & Marketing Teams • संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश • ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार • भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण • आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ • उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस-डे का पर्व • नवरात्र में सरकार का एलान:बेटियों के हाथों में प्रदेश के परिवहन की स्टेयरिंग  • Dainik India News Hiring Freshers for Software & Marketing Teams • संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश • ढाबा मालिक को महंगा पड़ा कछुआ पालने का शौक-ग‍िरफ्तार • भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण • आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ • उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस-डे का पर्व • नवरात्र में सरकार का एलान:बेटियों के हाथों में प्रदेश के परिवहन की स्टेयरिंग  •
उत्तर प्रदेश English

आटो मोबाइल एजेंसी के अंदर चौकीदार का शव मिला

D

Dainik India News

• 7536 views

उदयराज/डीडी इंडिया

चित्रकूट, । कर्वी कोतवाली अंतर्गत बेड़ीपुलिया स्थित आटो मोबाइल एजेंसी के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे एजेंसी खुली तो उसका शव खून से लथपथ पाया गया।सिर पर गंभीर चोट के निशान है। हालांकि एजेंसी का कोई सामान गया नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि छत पर से गिरने से मौत हुई है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। देवेंद्र कुमार उर्फ लखन द्विवेदी मूलरूप से उरई के आटा थानांतर्गत पिपराया का रहने वाला था। चित्रकूट में वह सात साल से था और जिला मुख्यालय के बल्दाऊ गंज मोहल्ला में बड़े भाई वन विभाग कर्मी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के साथ रहता था। जबकि उसका पूरा परिवार उरई में रहता है। एजेंसी मालिक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लखन उनके यहां करीब सात साल से चौकीदारी कर रहे थे। बुधवार की शाम को सात बजे वह ड्यूटी पर आए थे। उसके बाद एजेंसी बंद हो गई थी। प्रतिदिन का काम था कि लखन सुबह ड्यूटी खत्म होने पर उनके घर आकर चाबी देता था। गुरुवार को जब नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन मिलाया। लेकिन मोबाइल फोन में घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने उनके बड़े भाई को फोन किया। सभी लोग सुबह नौ बजे एजेंसी पहुंचे। आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर आशंका हुई। सीतापुर चौकी में फोन कर पुलिस को बुलाया गया। अंदर से गेट पर लगे ताला को तोड़कर पुलिस एजेंसी में दाखिल हुई तो देखा कि लखन जमीन में खून से लथपथ मृत पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि एजेंसी के ऊपरी तल नया निर्माण हुआ है संभावना है कि रात में वह तराई के लिए गया था। तभी छत से नीचे गिर गया। मृतक के पास ही जलती हुई टार्च मिली है जबकि एक पैर में चप्पल भी थी और एक पास में पड़ी थी। सूचना भेजकर उसके परिजन को बुलाया गया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!