ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम • "व्यापारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था" विषयक बैठक सम्पन्न, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित • अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर • विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान • कलश यात्रा:राजधानी लखनऊ हुआ राममय • गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:सीएम • "व्यापारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था" विषयक बैठक सम्पन्न, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित • अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर • विकास भवन में प्रपत्र जमा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुला सहायता का मार्ग • रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान • कलश यात्रा:राजधानी लखनऊ हुआ राममय •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता

D

Dainik India News

• 2561 views
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता
Article image

लखनऊ महानगर में 22 से 24 नवंबर तक चल रहा मतदाता जोड़ो अभियान; महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट मंडल के बूथ संख्या 215 पर 50 नए मतदाताओं का कराया पंजीकरण, पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर।

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

मतदाता सूची में पात्र नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर संगठन ने तीन दिवसीय मतदाता जोड़ो अभियान शुरू किया है। 22 से 24 नवंबर तक चल रहे इस अभियान के तहत महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं। अभियान का प्रमुख उद्देश्य युवाओं सहित उन पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराना है, जो अब तक किसी कारणवश अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं।

इसी क्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल-3 स्थित बूथ संख्या 215 पर पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता पंजीकरण की गतिविधियों में हिस्सा लिया। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बूथ पर 50 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर आनन्द द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण अनिवार्य है। मताधिकार केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर युवाओं और अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं। संगठन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश, क्षेत्र और महानगर स्तर के पदाधिकारियों के साथ विधायक, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कैंट मंडल के बूथ संख्या 215 पर आयोजित इस अभियान के दौरान महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, बूथ अध्यक्ष अरुण प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!