दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इस दुःखद समाचार पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के साथ-साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और सनातन संस्कृति के प्रमुख प्रहरियों में से एक हैं। वह पूर्ण निष्ठा एवं निःस्वार्थ भाव से सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर समर्पित हैं। ऐसे तपस्वी संत एवं राष्ट्रसेवी व्यक्तित्व की पूज्य माताजी का देहावसान अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।
श्री सिंह ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य मनुष्य के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का बिछुड़ना ऐसी वेदना है, जिसकी भरपाई किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है। इस अत्यंत दुःखद घड़ी में राष्ट्रीय सनातन महासंघ की ओर से उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।