ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य |
हाइलाइट न्यूज़
समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल • बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन • मधुबन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गरिमामय सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं परिचय-पत्र वितरण संपन्न • अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? • पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित • <em>उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए सर्वोच्च न्यायालय से आरक्षण प्रक्रिया के आलोक मे जारी नई सूची - जे पी सिंह</em> • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल • बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन • मधुबन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गरिमामय सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं परिचय-पत्र वितरण संपन्न • अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? • पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित • <em>उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए सर्वोच्च न्यायालय से आरक्षण प्रक्रिया के आलोक मे जारी नई सूची - जे पी सिंह</em> • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7923 views
यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी

कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

जनपद आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया,
बहराइच, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, बुलन्दशहर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया,
एटा, इटावा, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर,
कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मिर्जापुर,
प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र,
सुलतानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं

जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाने हैं,
उनकी सूची तैयार कर ली जाए, जिससे नवम्बर माह के अन्त तक
स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 07 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 15 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 83 है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 72,969 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 43 लाख 75 हजार 849 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 13 करोड़ 28 लाख 13 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 09 करोड़ 90 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 03 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार, लक्षित आयु वर्ग के 67.18 प्रतिशत लोगों ने एक डोज तथा 22.91 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। उन्होंने 25 से 30 लाख लोगों को प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यांे से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों की कोविड जांच अवश्य की जाए। उन्होंने बस, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराए जाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद कानपुर नगर में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि इसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित जनपदों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए। निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दिए जा रहे इंसेण्टिव का भुगतान समय से कराया जाए। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए तथा इस सम्बन्ध में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रोक्योरेण्ट की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, जिससे पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध ढंग से राशन दिया जा सके। उन्हांेंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। इसके लिए जीरो कम्पलेण्ट पर पहले से ही तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए, जिससे नवम्बर माह के अन्त तक स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!