ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
संघ शताब्दी वर्ष में संस्कार भारती का वैचारिक-सांस्कृतिक उद्घोष • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव • सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ कैम्प आज से • ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार • संघ शताब्दी वर्ष में संस्कार भारती का वैचारिक-सांस्कृतिक उद्घोष • कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव • सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ कैम्प आज से • ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार ब्रेकिंग English

निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना

D

Dainik India News

• 13618 views
निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना

“निष्ठा और समर्पण ही भारतीयता की पहचान” — समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प दोहराया


दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मधुबन तहसील के मर्यादपुर में आयोजित निषाद राज जयंती समारोह में भाग लेते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकात्मता का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने निषाद समाज के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय चेतना का अभिन्न अंग बताते हुए इसके गौरवशाली अतीत को नमन किया।अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने रामचरितमानस के केवट–राम प्रसंग को केंद्र में रखते हुए भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम और निषादराज गुह्य की मित्रता केवल एक प्रसंग नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, अटूट विश्वास और मानवीय संबंधों की सर्वोच्च मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में निषादराज द्वारा निभाई गई मित्रता यह सिद्ध करती है कि भारतीय समाज की आत्मा भेदभाव नहीं, बल्कि समर्पण और अपनत्व में बसती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब ऐसे प्रेरक प्रसंगों से सीख लेकर सामाजिक सौहार्द, विश्वास और एकजुटता को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। “सबका साथ, सबका विकास” केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है, जिसके माध्यम से समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


मंत्री शर्मा ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भरता को लक्ष्य बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


इस अवसर पर रुद्रपुर (देवरिया) के विधायक जयप्रकाश निषाद ने निषाद समाज की एकजुटता और संघर्षशील परंपरा को रेखांकित करते हुए संगठित प्रयासों से समाज को नई दिशा देने पर बल दिया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की व्यापक उपस्थिति रही, जिसने इस आयोजन को जनआस्था और सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंच बना दिया।


फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!