ब्रेकिंग न्यूज़
मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र | मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र |
हाइलाइट न्यूज़
सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात • <em>अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवध प्रान्त जे. पी.सिंह ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति से की शिष्टाचार भेंट</em> • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! • “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं: प्रथम पूज्य भगवान गणेश से सभी विघ्न दूर हों-,जेपी सिंह • सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात • <em>अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवध प्रान्त जे. पी.सिंह ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति से की शिष्टाचार भेंट</em> • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! • “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” • ज़िले के सभी ब्लॉकों एवं कॉमन सर्विस सेंटर पे लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानो से होगा संवाद कार्यक्रम • गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं: प्रथम पूज्य भगवान गणेश से सभी विघ्न दूर हों-,जेपी सिंह •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य

D

Dainik India News

• 15744 views
तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य

25 से 30 हजार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा; योगी बोले—युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा देना ही इस यात्रा का उद्देश्य

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।लखनऊ रविवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास से ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया तो राजधानी की सड़कों पर 25 से 30 हजार युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में राष्ट्रध्वज, कंठ में भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष तथा मन में राष्ट्र प्रथम का संकल्प—इस दृश्य ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में राष्ट्रभक्ति का वातावरण साकार कर दिया। 05, कालीदास मार्ग से विधान भवन तक पहुंची यात्रा में युवाओं ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हुतात्माओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Article image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की सादगी, विकास, विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक है। देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर हैं, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने भारत माता के वीर सपूतों के साथ संविधान निर्माताओं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारत की एकता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल सहित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया।

Article image

काकोरी के क्रांतिकारियों को किया नमन

Article image

काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां सहित उन क्रांतिकारियों को स्मरण किया, जिन्होंने वर्ष 1925 में ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा उन सभी हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

Article image

योगी ने कहा कि यह यात्रा देश के प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा है। युवा प्रतिभा और ऊर्जा का प्रतीक है तथा उसके भीतर देश के सामने खड़ी प्रत्येक चुनौती का सामना करने की सामर्थ्य है। आवश्यकता इस बात की है कि उसकी ऊर्जा को उचित दिशा और मंच मिले। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर देश और समाज की चुनौतियों के प्रति भी तैयार करने का संदेश दिया जा रहा है।

‘तेरा वैभव अमर रहे मां...’ से गूंजा राजधानी का आकाश

Article image

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में हजारों युवा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें’ के संकल्प के साथ यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने युवाओं के इस उत्साह को स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता का भाव बताया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और स्वतंत्रता की अनुभूति का प्रतीक है।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, काकोरी की स्मृति और तिरंगा—एक साथ जुड़े तीन राष्ट्रीय प्रसंग

Article image

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं और देशभर में इसके गायन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक स्मृतियों से जोड़ दिया।

उन्होंने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को राष्ट्रीय चेतना का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि देश में रहते हुए राष्ट्र के प्रतीकों और महापुरुषों का अपमान स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्य की यह भावना स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक में और अधिक प्रगाढ़ होनी चाहिए।

‘राष्ट्र प्रथम’ को बताया विकास की आधारभूमि

Article image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं, गरीबों, महिलाओं और अन्नदाता किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Article image

कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Article image

कदम से कदम मिला विधान भवन पहुंचे युवा

05, कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए विधान भवन पहुंची। पूरे मार्ग पर युवाओं ने अनुशासन के साथ तिरंगा थामे कदम बढ़ाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के बीच राष्ट्रभक्ति की धुनें वातावरण में गूंजती रहीं।

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह,सहित जनप्रतिनिधि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष से जितेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजधानी में निकली यह यात्रा जहां तिरंगे के सम्मान का सार्वजनिक संकल्प बनी, वहीं युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का संदेश भी दे गई।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!