ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की हुई जांच नकली सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी एक अभियुक्त गिरफ्तार "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी प्रेमी और उसके साथी ने गला घोटकर की थी हत्या मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव की 81.89 करोड़ का सौगात दिया, 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की हुई जांच नकली सीमेन्ट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी एक अभियुक्त गिरफ्तार "हरदोई में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था को सुनिश्चित करने की अपील" दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में नवस्थापित स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के संचालन सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी प्रेमी और उसके साथी ने गला घोटकर की थी हत्या मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव की 81.89 करोड़ का सौगात दिया, 23 अगस्त 2025 के स्थान पर 22 नवम्बर 2025 को अवकाश घोषित
उत्तर प्रदेश English

विधायक के काफिले पर पथराव करने में पांच लोगों को जेल

D

Dainik India News

3986 views

उदय राज/डीडी इंडिया

अलीगढ़, । पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे छर्रा विधायक के काफिले पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश में दबिश जारी है। इस मामले में 11 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। काफिले पर हमले के मामले में नामजद गांव गोबला निवासी मनवीर सिंह के अलावा जांच में प्रकाश में आए गांव लहरा सलेमपुर निवासी उमेश यादव, गोपीचंद्र, सुंदर यादव व वीरेश कुमार को जेल भेजा गया है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां विसर्जित करने को रविवार को क्षेत्र में यात्रा निकाली गई थी।

इसमें छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह का भी काफिला शामिल था। देर शाम सांकरा गंगाघाट पर अस्थियां विसर्जित कर सभी लोग लौट रहे थे। गांव लहरा सलेमपुर के पास ग्रामीणों ने ठेल, ढकेल व अवरोधकों के साथ ही काफी संख्या में निराश्रित गोवंश को लाकर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि निराश्रित गोवंश के चलते उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे उन्हें निजात दिलाई जाए। ग्रामीण विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। करीब घंटे भर तक विधायक का काफिला जाम में ही फंसा रहा। इस बीच ग्रामीणों व विधायक के काफिले में शामिल समर्थकों के बीच नोक-झोंक होने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गई। ग्रामीण पुलिस से भी भिड़ गए, जिस पर उन्हें लठिया कर खदेड़ी गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें विधायक के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त हो गईं।दादों इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सांकरा स्थित गंगाघाट पर अस्थियां विसर्जित कर बीते रविवार की देर शाम वापस आ रहे छर्रा विधायक ठा रवेन्द्रपाल सिंह के काफिले पर हमले के मामले में नामजद गांव गोबला निवासी मनवीर सिंह के अलावा जांच में प्रकाश में आए गांव लहरा सलेमपुर निवासी उमेश यादव, गोपीचंद्र, सुंदर यादव व वीरेश कुमार को जेल भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!