ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर माननीय मंत्री जी ने की प्रेस वार्ता • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • चतुर्थ बड़े मंगल पर विशाल भंडारा आयोजित, श्रद्धालु भावविभोर—विशिष्ट अतिथियों का हुआ विशेष सम्मान • हथकरघा बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • मानवेन्द्र सिंह महानिदेशक आयुष चिकित्सा ने श्रीराम समग्र स्वास्थ्य प्रबन्धन संस्थान आयुष चिकित्सालय बख्शी के तालाब का किया सघन निरीक्षण • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर माननीय मंत्री जी ने की प्रेस वार्ता • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन पर स्वागत सभा का आयोजन • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • चतुर्थ बड़े मंगल पर विशाल भंडारा आयोजित, श्रद्धालु भावविभोर—विशिष्ट अतिथियों का हुआ विशेष सम्मान • हथकरघा बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • मानवेन्द्र सिंह महानिदेशक आयुष चिकित्सा ने श्रीराम समग्र स्वास्थ्य प्रबन्धन संस्थान आयुष चिकित्सालय बख्शी के तालाब का किया सघन निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न

D

Dainik India News

• 7015 views
संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र हुआ सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।संस्कृतभारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग का ,समापन सत्र शिवयोग पीठ आश्रम,बाराबंकी मे स्वामी श्री चिन्तानन्दजी महराज, श्री जे पी सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, श्री सुन्दर लाल उकिल अध्यक्ष, संस्कृतभारती अवधप्रान्त,श्री इन्द्र सेन जी एडीएम (जे) बाराबंकी,श्री कन्हैयालाल झा क्षेत्रीय संयोजक, श्री गौरव नायक संगठन मंत्री,संस्कृतभारती अवधप्रान्त, श्री अनिल जी महामंत्री अवधप्रान्त संगठन,श्री ब्रजेश जी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थित मे दीप प्रज्वलन व मां स्वरस्वती जी के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर 13 जनपदों के 40 बटुक छात्र छात्राओं ने सहभागिता कर संस्कृत भाषा के उन्नयन,शिक्षण प्रशिक्षण एवं उद्बोधन द्वारा विषयों को ग्राह्य कर कार्यक्रम मे उपस्थित दर्ज की। सात दिवसीय गौष्ठी मे कार्य-सूची के अनुसार प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे विभिन्न विषयों पर गणों को सजग करते हुए उनका शारिरिक, अध्यात्मिक व समाजिक रूप से दक्ष बनाने का कार्य किया गया।श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त ने अपने सम्बोधन मे कहा कि संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी व प्राचीन ग्रंथों मे ज्ञान विज्ञान की लिपिबद्ध संग्रहित समृद्धिशाली सम्पदा है।लम्बे अंतराल के पश्चात पुनः संस्कृत को जन जन तक पहुंचने मे संस्कृतभारती अवधप्रान्त का यह सुंदर सुधी सफल प्रयास है।श्री सुन्दर लाल उकिल जी ने छात्रो को कहा कि निरंतर अभ्यास भाषा को परिष्कृत कर वेद पुराण का ज्ञान ग्रहण करने मे सहायक होगा।श्री कन्हैयालाल झा जी ने कहा कि यह वर्ग अन्य जनपदों मे भी लगातार लगाया जाएगा।वेद पुराण भारतीय जीवन पद्धति है व हमारी संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। श्री इन्द्र सेन जी ने संस्कृत की उत्पति व महर्षि पाणि के सूत्रों से समस्त बटुक को परिचित कराया व अवधप्रान्त के इस प्रयास को समाजोपयोगी बताया। पूज्य स्वामी चिन्तानन्द जी महराज ने योगशाला मे सभी का बटुकों,गरूजनो, सहयोगियों को आश्रम की तरफ सफल आयोजन के शुभकामनाए प्रेषित करते हुए संस्कृत के सफल अध्यन हेतू सकारात्मक शिक्षण पद्धति के लिए शुभकामनाए प्रेषित कर अपने आशीर्वचनों से सभी को लाभान्वित किया। श्री कन्हैयालाल झा जी ने सभी सहभागियों को इस सत्र को गम्भीर रूप पूर्ण होने पर सभी बटुकों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उनके सहपाठियों को भविष्य के वर्गो मे सम्मलित होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए नवाचार से पाठ्यक्रम चलाने के निर्देश प्रांत पदाधिकारीगणों को दिए।
श्री अनिल जी प्रांत मंत्री ने सभी को सहयोग व सहभागिता के लिए अंतर्मन पटल से आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद ज्ञापित किया।
समस्त उपस्थित छात्रो,प्रतिभागियों व अतिथियों के लिए एक संस्कृत वीथिका का भी प्रदर्शन किया गया।प्रशिक्षण सामाग्री,कला,विज्ञान,गणित, व्याकरण,अंतरिक्ष, चिकित्सा,पर्यावरण, जल प्रबंधन, शल्य क्रिया,वन,कृषि आदि के विषय मे संस्कृत के प्रचीन ग्रंथो से उद्धृत चित्रो सहित सरल विधि से विषयों को श्लोक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।इस प्रदर्शनी की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!