ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
कबाड़ियों का अवैध कब्जा: विकास नगर निवासियों को बड़ा सिरदर्द • 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में बसाई जा रही टेंट सिटी • जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप नीति 2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन सहित सभी क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मिल रहा है बढ़ावा • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश • होली पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण • पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा मीलों सफर, घर पर मिलेगा शुद्ध पानी:यूपी सरकार • कबाड़ियों का अवैध कब्जा: विकास नगर निवासियों को बड़ा सिरदर्द • 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में बसाई जा रही टेंट सिटी • जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप नीति 2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन सहित सभी क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मिल रहा है बढ़ावा • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश • होली पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण • पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा मीलों सफर, घर पर मिलेगा शुद्ध पानी:यूपी सरकार •
उत्तर प्रदेश English

बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण

D

Dainik India News

• 7258 views
बूथों पर 'मन की बात' सुना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद किया वृक्षारोपण

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में बूथ स्तर पर तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, वरिष्ठ नेता अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सभी नेता विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण को एकत्रित होकर सुना गया। साथ ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस सप्ताह के अंतर्गत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

चिनहट मंडल के बूथ संख्या 362 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, “हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी से संवाद का एक प्रेरणादायी माध्यम बन चुका है, जो देश और समाज के हर वर्ग को नई दिशा देता है।”

पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मंडल दो के बूथ संख्या 235 पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता की और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका साहस और योगदान राष्ट्र निर्माण की नींव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

पंतनगर रामलीला मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते हुए धर्मपाल सिंह ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उसके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, “आज 29 जून से प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आरंभ हुआ है। इस वर्ष प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाए जाएंगे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।”

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, कृष्ण प्रताप सिंह, पार्षद उमेश सनवाल, अनुराग साहू और बूथ अध्यक्ष हेमा सनवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण में भाग लिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने जानकारी दी कि अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मध्य विधानसभा के ऐशबाग वार्ड (बूथ संख्या 12), प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य विधानसभा (बूथ संख्या 64), अनूप गुप्ता ने सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल (बूथ संख्या 167), नीरज सिंह ने अंबेडकर नगर वार्ड कैंट (बूथ संख्या 9), एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर मंडल 5 (बूथ संख्या 393), विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड (बूथ संख्या 277), तथा महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूर्व मंडल 3 (बूथ संख्या 198) पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि पार्टी की राष्ट्रसेवा, पर्यावरण सरंक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!