ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
तिरूपति बाला जी मंदिर व तिरूमाला नगर की व्यवस्थाए अनुकरणीय-जे पी सिंह गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राम बिलास चौहान कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किये जाएं: मुख्यमंत्री परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश विधान परिषद के सभापति ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामना संदेश तिरूपति बाला जी मंदिर व तिरूमाला नगर की व्यवस्थाए अनुकरणीय-जे पी सिंह गन्ना जलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राम बिलास चौहान कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किये जाएं: मुख्यमंत्री परिवार, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से भावपूर्ण भेंट बैंक ऋण जमा न करने पर जिलाधिकारी ने 8 लोगों की बंधक अचल संपत्तियों को सरफेसी एक्ट के तहत संबंधित बैंकों को हस्तांतरित करने का जारी किया आदेश विधान परिषद के सभापति ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामना संदेश
Uncategorized English

आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

D

Dainik India News

3998 views
आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी ने त्यौहार के पूर्व सभी समस्याओं का निस्तारण कराने के दिये निर्देश

कानून के दायरे में रहकर मनाए त्यौहार : पुलिस अधीक्षक

दैनिक इंडिया न्यूज़-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों (मुहर्रम एवं श्रावण मास) के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान धर्म गुरुओं एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये शांति समिति के सदस्यों द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बिजली, पानी, साफ-सफाई, छुट्टे पशुओं एवं खराब सड़कों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। शांति समिति के सदस्यों द्वारा ताजिया जुलूस के दौरान रास्तों में आने वाली समस्याओं को भी उठाया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जो भी समस्याएं हैं, उसका त्यौहार के पहले ही समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने शहर के अंदर घूम रहे सूअरों की समस्या के निस्तारण के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इस समस्या के तत्काल निस्तारण के कड़े निर्देश दिए, साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष को भी इस कार्य में पूरा सहयोग करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहर्रम के त्यौहार को पूर्व में चली आ रही परंपरा के अनुसार ही मनाएं। इसमें किसी नई परंपरा की शुरुआत ना करें। उन्होंने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहा।अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समस्या के निस्तारण हेतु उच्च अधिकारी को सूचित करने को भी कहा। बैठक के दौरान विद्युत विभाग की ज्यादा समस्या होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जनपद में जहां भी बिजली की समस्या है, उसका समाधान त्योहार से पहले ही करा लें। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि आपकी सोच से जो सकारात्मक कार्य हो सकता है, उसे समाज के हित में अवश्य करें। किसी ऐसे कार्य को ना करें जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें त्योहारों के लिए अच्छा माहौल बनाना है, जिससे सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर शांतिपूर्वक अपने-अपने त्यौहारो को मना सकें। शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों से सजग रहने एवं अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने क्षेत्र के लोगों को भी सजग रखने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने सम्मानित नागरिक तथा शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग त्यौहार को आपस में मिलजुल कर मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसका मिलकर समाधान करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिए कि ताजिया वाले सभी रास्तों को ताजिया ले जाने से पूर्व देख ले एवं जो भी समस्याएं हैं उसका तत्काल समाधान करा दें। उन्होंने कहा कि त्यौहार को कानून के दायरे में रहकर मनाएं। कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!