ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय • आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव जीत पर भाजपा नेताओं के ट्वीट/ स्लोगन • 13,388 मेगावाट क्षमता बढ़ गई 31,804 मेगावाट रिकॉर्ड बन गया,फिर भी जनता त्राहि-त्राहि क्यों कर रही है? • दस वारंटी अभियुक्तों को पुलिस नें किया गिरफ्तार  • पवन सिंह चौहान, वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के सभापति से जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ की भेंट सम्पन्न • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- संजय गुप्ता • कारगिल विजय दिवस पर सुर्या स्मृतिका स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि • होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय • आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव जीत पर भाजपा नेताओं के ट्वीट/ स्लोगन • 13,388 मेगावाट क्षमता बढ़ गई 31,804 मेगावाट रिकॉर्ड बन गया,फिर भी जनता त्राहि-त्राहि क्यों कर रही है? • दस वारंटी अभियुक्तों को पुलिस नें किया गिरफ्तार  • पवन सिंह चौहान, वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के सभापति से जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ की भेंट सम्पन्न • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- संजय गुप्ता • कारगिल विजय दिवस पर सुर्या स्मृतिका स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न ,

D

Dainik India News

• 7630 views
जिलाधिकारी की अध्यकता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न ,

50% से अधिक आबादी वाले अनुसूचित जाति के ग्रामों को मिलेगा इस योजना से लाभ

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना ऐसी ग्राम पंचायतों में लागू की जानी है, जहां पर 50% से अधिक आबादी अनुसूचित जाति के लोगों की है।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि 2011 के जनगणना के अनुसार जनपद के कुल 671 ग्राम पंचायतों में से 164 ग्राम पंचायतें ऐसी है, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप कुल 119 ग्राम पंचायतों का चयन करना है ,जहां पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्रामीण योजना को खंडश: लागू किया जाना है। अभी तक 20 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनकी कार्ययोजना जनपद स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित की जानी है। जिलाधिकारी ने सर्वे पूर्ण हुए 20 ग्राम पंचायतों हेतु तैयार कार्य योजना की जानकारी लेते हुए इन सभी ग्राम पंचायतों में पुन: हाउसहोल्ड सर्वे कराकर कार्य योजना समिति द्वारा अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। उन्होंने उपस्थित समस्त खंड विकास अधिकारियों को चयनित ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्यों को विशेष रूप से चिन्हित करने के निर्देश दिए, जो कार्य केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संतृप्त ना हुए हो, अथवा जिन कार्यों की पूर्ति वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना से नहीं हो सकती है। जिलाधिकारी ने चयनित ग्राम पंचायतो की विस्तृत, वास्तविक एवम् व्यवहारिक रूप-रेखा तैयार करने को कहा, जिससे इस योजना के अंतर्गत गैप फिलिंग फंड से उस ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का संपादन किया जा सके। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को यथाशीघ्र समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, उप निदेशक कृषि एस.पी. श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!