ब्रेकिंग न्यूज़
SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा | SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व • श्रद्धानंद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया होली महोत्सव, ‘भारत को विश्वगुरु बनाने’ का लिया संकल्प • किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी • यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक का अब तक नहीं किया भुगतान • सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई • ब्लाइंड मर्डर एवं लूटकांड में 115 दिनों के भीतर फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास • गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व • श्रद्धानंद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया होली महोत्सव, ‘भारत को विश्वगुरु बनाने’ का लिया संकल्प • किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निस्तारण – जिलाधिकारी • यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक का अब तक नहीं किया भुगतान • सीएम योगी ने बुधवार को अवध शिल्पग्राम से सातवें उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ किया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई •
Uncategorized English

“अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल

D

Dainik India News

• 13093 views
“अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल


दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।
रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मधुबन क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सघन एवं व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस प्रभावशाली पहल के तहत क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं युवतियों को एकत्रित कर न केवल उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


अभियान के दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को स्मरण रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर निर्भीकतापूर्वक उपयोग करने की अपील की गई।


इस अवसर पर उपस्थित पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही ‘गुड टच’ एवं ‘बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषयों पर भी विस्तृत जानकारी देकर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।


उल्लेखनीय है कि यह अभियान मात्र औपचारिकता न होकर, समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं जागरूकता की सुदृढ़ नींव स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। मिशन शक्ति के इस प्रभावोत्पादक अभियान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मधुबन पुलिस अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर अपनी सक्रिय, संवेदनशील एवं उत्तरदायी भूमिका निभा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!