ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाई 1008 भगवान महावीर स्वामी की 2623 वी जयंती - जितेन्द्र प्रताप सिंह *“आत्मप्रवंचना के शिकार बनते लोग: आग से अधिक भयावह वह झूठ, जो भीतर जल रहा है”* चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिवस योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक अनुदानों की मांग सदन के समक्ष रखी संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाई 1008 भगवान महावीर स्वामी की 2623 वी जयंती - जितेन्द्र प्रताप सिंह *“आत्मप्रवंचना के शिकार बनते लोग: आग से अधिक भयावह वह झूठ, जो भीतर जल रहा है”* चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिवस योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार मेक इन ऑटोमोबाइल के संचालक गुड्डू अंसारी ने रामलीला समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या में 19–20 जनवरी को भव्य ध्रुपद समारोह

D

Dainik India News

21 views
यूपी संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या में 19–20 जनवरी को भव्य ध्रुपद समारोह
श्री अयोध्या धाम

ध्रुपद गायन संग पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार की गूंज से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्राचीनतम और गम्भीर परंपरा ध्रुपद को समर्पित एक गरिमामय आयोजन आगामी 19 एवं 20 जनवरी को पावन नगरी अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय ध्रुपद समारोह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या स्थित प्रमोदवन में श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वविख्यात ध्रुपदाचार्य एवं सुप्रसिद्ध पखावज वादक डॉ. राम शंकर दास (स्वामी पागल दास) की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति को समर्पित रहेगा।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में लुप्तप्राय शास्त्रीय वाद्य परंपराओं के संरक्षण तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत को जन–जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर सांस्कृतिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन्हीं सांस्कृतिक प्रयासों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में यह विशिष्ट आयोजन संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह तथा निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के निर्देशन में किया जा रहा है।


समारोह की प्रथम संध्या (19 जनवरी) को कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के विजय राम दास, अनुभव राम दास एवं कौशिकी झा द्वारा सशक्त एवं गूढ़ पखावज वादन से होगा। इसके उपरांत प्रयागराज के प्रशान्त निशान्त मलिक द्वारा शास्त्रीय गंभीरता से ओत–प्रोत ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रथम दिवस की तृतीय कड़ी में कन्नौज के कृष्ण चन्द्र गुप्ता द्वारा दुर्लभ एवं अत्यंत मार्मिक विचित्र वीणा वादन श्रोताओं को भारतीय संगीत की गहन साधना से साक्षात्कार कराएगा।


समारोह की द्वितीय संध्या (20 जनवरी) को अयोध्या के वैभव राम दास, प्राप्ति निंगले, वैभव निंगले तथा देव प्रकाश दुबे के सामूहिक पखावज वादन से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। इसके पश्चात दिल्ली के बृजभूषण गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत ध्रुपद गायन शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को रसानुभूति से सराबोर करेगा। समापन प्रस्तुति के रूप में जयपुर के अश्विन दलवी द्वारा प्रस्तुत सुरबहार वादन समारोह को संगीतात्मक ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन प्रतिदिन सायं 5 बजे से अयोध्या के प्रमोदवन स्थित श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम परिसर में आयोजित होगा। ध्रुपद की गंभीर साधना, वाद्य–संगीत की प्राचीन परंपराएँ और दिव्य वातावरण—यह समारोह न केवल संगीत साधकों, बल्कि समस्त सांस्कृतिक चेतना से जुड़े जनमानस के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!