ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
आजादी का इतिहास सुनाने आयी है किताबें : जिलाधिकारी मऊ • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • सीएम योगी ने कही बड़ी बात : मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा  • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है • शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला • आजादी का इतिहास सुनाने आयी है किताबें : जिलाधिकारी मऊ • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • सीएम योगी ने कही बड़ी बात : मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा  • गोमतीनगर विभूति खण्ड सी एन जी स्टेशन पर होती है दादागिरी • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • "मंगलम ग्राण्ड में सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न" • उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है • शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला •
उत्तर प्रदेश English

प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या

D

Dainik India News

• 6621 views



उदय राज /डीडी इंडिया

अलीगढ़ : गांधीपार्क क्षेत्र के अली नगर के पास दस दिन पहले हुई राजमिस्त्री ठेकेदार नीरज की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। प्रेमिका ने ही फोन कर उसे घर बुलाया था, फिर बेटी व दामाद के सहयोग से घटना को अंजाम दिया था। प्रेमिका को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब बेटी व दामाद को तलाश रही है।गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी 52 वर्षीय नीरज सिंह 18 सितंबर की देर शाम घर पहुंचे थे। तभी उनके मोबाइल फोन पर एक काल आयी। जिसके बाद वे बाइक लेकर घर से निकल पड़े। देर रात तक वापस न आने पर स्वजन तलाश में जुटे रहे। सुबह राजमिस्त्री ठेकेदार का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला। बाइक लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। पहले पुलिस इस घटना को हादसा मानकर चल रही थी। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। राजमिस्त्री की पत्नी की तहरीर पर इलाके के ही कुंवर नगर कालोनी निवासी प्रेमिका प्रेमवती देवी, बेटी पूजा व दामाद राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपित प्रेमवती देवी ने पूछताछ में बताया कि राजमिस्त्री ठेकेदार नीरज से उसके प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई थी। बेटी व दामाद के घर में ही रहने के चलते आए दिन विवाद होता था। नीरज से इसको लेकर घर न आने को मना किया गया था, लेकिन वह मानता नहीं था और आए दिन घर आ जाता था। स्वजन के तानों से तंग आकर उसने नीरज की हत्या करने की योजना बनायी। घटना वाली रात उसने नीरज को मिलने के बहाने घर बुलाया। तभी दामाद राजू आ गया और बेटी पूजा के साथ मिलकर तीनों ने नीरज की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए शव को घर से ले जाकर अली नगर के पास फेंक दिया था, ताकि इसे सड़क हादसा माना जाए। सीओ ने बताया फरार दामाद व बेटी को तलाशा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!