ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Before 2017, youth had to hold demonstrations, fight for their rights: Yogi • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • ड्राइविंग अब सिर्फ़ कौशल नहीं, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रही है • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण • नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा • शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • Before 2017, youth had to hold demonstrations, fight for their rights: Yogi • पीआरवी की तत्परता से घायल को मिली तत्काल मदद • ड्राइविंग अब सिर्फ़ कौशल नहीं, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रही है • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण • नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

D

Dainik India News

• 7545 views
यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ 27 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में युवाओं को लगभग 8.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण प्रदेश में सरकारी नियुक्तियां तेजी से पूरी हो रही हैं।

मुख्यमंत्री लोक भवन में आयोजित मिशन रोजगार कार्यक्रम में आयुष विभाग और गृह विभाग के अंतर्गत 283 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे। इनमें आयुष विभाग में 163 चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद), 2 उपाचार्य (आयुर्वेद), 19 प्रोफेसर (होम्योपैथी), 3 प्रवक्ता (होम्योपैथी) और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 96 कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती शामिल थी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगते थे, जिससे मामले वर्षों तक न्यायालयों में लंबित रहते थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यदि नियुक्तियां शुचितापूर्वक न होतीं, तो इनमें से कोई भी भर्ती समय पर पूरी नहीं हो पाती।

आयुष चिकित्सा को बढ़ावा, हेल्थ टूरिज्म की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, योग, यूनानी, नेचुरोपैथी और होम्योपैथी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लखनऊ और पीलीभीत में आयुष निर्माण शालाओं का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि 15 जनपदों में 50 शैय्या वाले इंटीग्रेटेड आयुष चिकित्सालयों का संचालन शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1,034 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन किया जा रहा है, जबकि 225 आयुष चिकित्सालयों में योग एवं वेलनेस सेंटर भी शुरू किए गए हैं। सरकार हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आयुष पद्धति के केंद्रों का विकास कर रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कानूनी सुधार और फॉरेंसिक साइंस में निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं (एफएसएल) की भूमिका और अधिक बढ़ गई है। पहले प्रदेश में केवल 4 एफएसएल लैब थीं, लेकिन अब 12 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं और 6 नई प्रयोगशालाओं का निर्माण जारी है। सरकार का लक्ष्य हर रेंज स्तर पर एफएसएल लैब स्थापित करना है, जिससे जांच प्रक्रिया तेज हो सके।

उत्तर प्रदेश बना निवेश और रोजगार का हब

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 60,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, जबकि शिक्षकों सहित अन्य विभागों में भी नियुक्तियां तेजी से हो रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा नवीन अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!