ब्रेकिंग न्यूज़
सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | सामाजिक समरसता के जरिए समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की भाजपा की पहल | रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे पहुंचे राजनाथ सिंह, संगत के बीच बैठकर सुना कीर्तन | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, संवेदनशील बूथों की होगी सघन निगरानी; अधिकारियों को निष्पक्ष मैपिंग के निर्देश | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी |
हाइलाइट न्यूज़
सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • सनातन ही धर्म है , बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : सीएम योगी • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग • 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर • स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश ने बढ़ाए कदम • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए राशन कार्ड लगाना अनिवार्य • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   • सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • सनातन ही धर्म है , बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : सीएम योगी • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • अधिकारी मस्त किसान पस्त, मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है सहकारिता विभाग • 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर • स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश ने बढ़ाए कदम • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए राशन कार्ड लगाना अनिवार्य • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव

D

Dainik India News

• 6793 views
रक्षा मंत्री ने भारतीय वोवीनाम टीम को दिया विजय का मंत्र, बोले—पदक जीतकर बढ़ाएं देश का गौरव

कंबोडिया रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री से मिली भारतीय टीम, खिलाड़ियों से किया व्यक्तिगत परिचय; अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे वोवीनाम मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित होने वाली छठी एशियन वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप–2026 में भाग लेने जा रही भारतीय टीम ने मंगलवार शाम नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने दल के प्रत्येक खिलाड़ी से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

मुलाकात के दौरान वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय दल प्रमुख प्रवीण गर्ग ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वोवीनाम खेल की बढ़ती पहचान तथा इस विधा में भारतीय खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए विश्वास जताया कि भारतीय दल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

इस अवसर पर भारतीय दल के प्रमुख प्रवीण गर्ग के साथ टीम के मुख्य प्रशिक्षक शंकर माधवराव महाबले तथा रेफरी देवेन मोइरांगथेम, ऋषि पाल भारती, विनोद लखेरा और देवेंद्र रावत उपस्थित रहे। भारतीय दल में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल हैं, जो एशियाई स्तर पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश से नितेश कुमार और सैयद अयूब, उत्तराखंड से बबीता अधिकारी, तेजस्वानी, अजय शर्मा, हर्षित कुमार और सागर सिंह अधिकारी, हरियाणा से प्रीतिका और ओम तेवतिया, महाराष्ट्र से श्रीनिवास महादेव वानखली तथा मणिपुर से मालेम नगांबी देवी सलाम भारतीय टीम का हिस्सा हैं। विभिन्न राज्यों से आए इन खिलाड़ियों की सहभागिता भारतीय दल की व्यापक भागीदारी को रेखांकित करती है।

उल्लेखनीय है कि 24 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली छठी एशियन वोवीनाम चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी फाइट और परफॉर्मेंस सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारतीय दल मंगलवार रात 11:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कंबोडिया के लिए रवाना हो गया। अब भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाने पर टिकी हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!