ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण • प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • सहारा हॉस्पिटल में जटिल आपरेशन से युवक के चेहरे को विकृत होने से बचाया • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -प्रमोद कुमार • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • पुलिस अधीक्षक ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण • प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ • 13 मार्च को राजधानी में बहुआयामी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • सहारा हॉस्पिटल में जटिल आपरेशन से युवक के चेहरे को विकृत होने से बचाया • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -प्रमोद कुमार • समर्पण वृद्ध आश्रम मे संवासियों हेतू चिकित्सीय व अन्य सुविधाओं के सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - जे पी सिंह • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 7825 views
सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री

सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

सड़कों के किनारों पर अतिक्रमण, बैरीकेड और डिवाइडरों को तोड़ने सम्बन्धी गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने, ओवर स्पीडिंग व रॉन्ग साइड ड्राइविंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश

स्कूलों, कॉलेजों आदि में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थी और युवा पीढ़ी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा सड़क सुरक्षा के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करते हुए, इनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जन व धनहानि होती है, इसके दृष्टिगत सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा सम्मिलित रूप से प्रभावी ढंग से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए प्रभावी रूप से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उत्तरदायित्वों का निवर्हन करना होगा। सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इण्टीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेण्ट सिस्टम को ‘सेफ सिटी’ के साथ जोड़ते हुए त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने एन0एच0ए0आई0 को ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक स्पॉट्स से सम्बन्धित अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक सुधार कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। इसी प्रकार, उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी ब्लैक स्पॉट्स के अवशेष कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री जी ने सड़कों के किनारों पर अतिक्रमण, बैरीकेड और डिवाइडरों को तोड़ने सम्बन्धी गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने, ओवर स्पीडिंग व रॉन्ग साइड ड्राइविंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोडिंग पर नियंत्रण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सभी एक्सप्रेसवेज पर होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि हाइवे पर आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग सुनिश्चित हो।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से संचालित ढाबों को हटाने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सम्बन्धित एजेन्सियों द्वारा पूरी की जाएं। सड़कों पर अनधिकृत कब्जों को भी रोका जाए। उन्होंने एन0एच0ए0आई0 तथा लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य राजमार्गों पर मार्ग सुविधाओं को विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु तकनीक का प्रयोग, रोड इंजीनियरिंग, इमरजेंसी सेवा, प्रवर्तन कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए प्रचार-प्रसार के भी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि मार्गों पर पड़ने वाले आबादी के क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


मुख्यमंत्री जी ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ अन्य संचार माध्यमों द्वारा जागरूकता उत्पन्न किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों आदि में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थी और युवा पीढ़ी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि कैम्प लगाकर जनजागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए जाएं, जिससे जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2016-17 की अपेक्षा वर्ष 2020-21 में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सुधार परिलक्षित हुए हैं। किन्तु इसमें और रुचि लेकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा इनमें जन-धनहानि रोकने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए आवागमन को सुरक्षित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बसांें की नियमित सर्विसिंग और ड्राइवरों का नियमित हेल्थ चेकअप किया जाना आवश्यक है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो। उन्होंने डग्गामार बसों और अवैध बस संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सड़क सुरक्षा हेतु भावी कार्य योजनाओं तथा प्रस्तावों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव परिवहन श्री राजेश कुमार सिंह एवं परिवहन आयुक्त श्री धीरज साहू द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे कदमों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। उन्होंने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, फिटनेस परीक्षण केन्द्र, एम-वाहन ऐप के माध्यम से फिटनेस टेस्ट व्यवस्था, ड्राइविंग टेªनिंग इंस्टीट्यूट, इण्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेण्ट डाटाबेस, शिक्षण संस्थानों की सक्रिय सहभागिता, ट्रॉमा केयर सुधार, प्रवर्तन कार्यवाही, रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट, जनजागरूकता कार्यक्रमों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मुख्य सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव नगर विकास श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास श्री संजय भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास श्री दीपक कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!