ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश • योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अमृत काल में जगमगाया गोंडा का वनटांगिया गांव • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण • मुख्यमंत्री ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ एन0एस0जी0को झण्डी दिखाकर रवाना किया • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • लोहिया नगर वार्ड में विकास कार्यों का आगाज: पार्कों और सड़कों के जीर्णोद्धार का उद्घाटन • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

स्वच्छता की ओर उत्तर प्रदेश ने बढ़ाए कदम

B

Bhargav Bhargav

• 7240 views

■ स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी बनने के लिए योगी सरकार उठा रही महत्वपूर्ण कदम

■ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से लेकर पिंक टॉयलेट का किया जा रहा निर्माण

■ लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में बायो सीएनजी प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। 2014 में देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद स्वच्छता को लेकर जो मुहिम शुरू की गई थी वो अब निर्णायक मुकाम पर पहुंच रही है। विभिन्न प्रदेश खुद को स्वच्छ बनाकर इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी स्वच्छता को लेकर सजग है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर स्वच्छता के लिए शासन की ओर से अभियान शुरू किए गए हैं। इन प्रयासों की मदद से सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण में खुद को अग्रणी स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में उत्तर प्रदेश ओवरऑल 10वें, 2020 में 7वें और 2021 में छठवें स्थान पर रहा था। इस बार प्रदेश को न सिर्फ अग्रणी लाने का लक्ष्य रखा गया है, बल्कि सभी पैरामीटर्स पर प्रभावशाली प्रदर्शन भी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने हैं।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर गंभीर प्रयास

हाल ही में मुख्य सचिव के समक्ष हुई बैठक में प्रदेश में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतिकरण किया गया। बताया गया कि स्वच्छता को लेकर प्रदेश में कई कदम उठाए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण काम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर किया जा रहा है। प्रदेश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कुल 36 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिनमे 34 पर काम शुरू हो चुका है। इनकी कुल लागत 37042.40 लाख रुपए है। इसमें सरकार की ओर से 17808.28 लाख रुपए अवमुक्त किया जा चुका है। इन योजनाओं के तहत 8 कार्य ऐसे हैं जो 75 प्रतिशत से ज्यादा पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 10 योजनाओं का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य किया जा चुका है। सिर्फ कासगंज और भदोही में योजनाओं की अभी शुरुआत नहीं हुई है। 

कूड़े के निस्तारण पर फोकस

सरकार ने कूड़े के निस्तारण के लिए भी कई कदम उठाए हैं। खासतौर पर अर्बन लोकल बॉडीज (यूएलबी) में इसका खास ध्यान रखा गया है। इसके तहत प्रदेश के 13259 वार्ड में कुल 2193 कूड़ा प्रभावित क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1886 को अब तक खत्म किया जा चुका है, जबकि 861 में ग्रीनरी और सफाई का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों में कूड़े को अलग करने के लिए मटेरिअल रिकवरी फैसिलिटी भी शुरू की गई है। 734 अर्बन लोकल बॉडीज में निर्माण के लिए 247.13 करोड़ रुपए का फंड जारी किया जा चुका है। 510 यूएलबी में मशीनरी के लिए सरकार 86.57 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 65 एमआरएफ क्रियाशील हैं जबकि 404 एमआरएफ जल्द शुरू होने वाले हैं। वहीं 112 का निर्माण कार्य चल रहा है। 

हाईटेक उपायों पर जोर

कूड़ा निस्तारण के हाईटेक उपायों के तहत कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन प्रोसेसिंग प्लांट्स को मंजूरी दी गयी है। 9 म्युनिसिपल कारपोरेशन में कुल 7 के डीपीआर को एसएचपीसी द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। इनके निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं या प्रगति पर हैं। इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ एवं गाज़ियाबाद में बायो सीएनजी प्लांट का निर्माण हो रहा है। प्रयागराज प्लांट की कुल क्षमता 200 टन पर डे (टीपीडी) है जबकि लखनऊ और गाज़ियाबाद की क्षमता एक समान 300 टीपीडी है। 

कई लक्ष्यों की हुई पूर्ति

योगी सरकार ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद स्वच्छता को लेकर 6 माह के जो लक्ष्य रखे थे वो तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इनमें 651 नगरीय निकायों को ओडीएफ+ प्रमाणीकरण हेतु थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन अहम था, जिसे भारत सरकार द्वारा नामित थर्ड पार्टी आईक्यूवीआईए द्वारा ओरण कर लिया गया। वहीं 8 निकायों में 1190 टीपीडी सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का सिविल निर्माण भी 80-85 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही नवसृजित 83 नगरीय निकायों में पिंक शौंचालय, सार्वजनिक शौंचालय, यूरिनल का निर्माण हो चुका है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!