ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन • डॉक्टर हत्याकांड: पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे, छात्रों का प्रदर्शन • महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2024: वैश्विक स्वादों का शानदार उत्सव • राजनीति मे भावों की अभिव्यक्ति के स्तर मे सुधार आवश्यक - जे पी सिंह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन • डॉक्टर हत्याकांड: पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले खुलासे, छात्रों का प्रदर्शन • महामना मालवीय की जयंती पर उठा वैचारिक शंखनाद, राष्ट्र और संविधान पर बेबाक मंथन • "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2024: वैश्विक स्वादों का शानदार उत्सव • राजनीति मे भावों की अभिव्यक्ति के स्तर मे सुधार आवश्यक - जे पी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

D

Dainik India News

• 5610 views
मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

सदन ने श्री नितिन अग्रवाल के रूप में एक युवा और अनुभवी
सदस्य को विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में चुना: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल युवा और अनुभवी सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन अग्रवाल के अनुभव का लाभ सदन को प्राप्त होगा। विधान सभा के उपाध्यक्ष का शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परम्परा एवं मर्यादाओं का पालन सभी के लिए आवश्यक है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां विधान सभा में श्री नितिन अग्रवाल के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें विधान मण्डल दल की ओर बधाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें से इंतजार था कि सबसे बड़े विपक्षी दल के द्वारा किसी युवा चेहरे का विधान सभा उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनयन के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाया जाएगा। लेकिन कोई सकारात्मक रवैया न होने के कारण अन्ततः जब विधान सभा का कार्यकाल आगामी 06 माह में सम्पन्न हो जाएगा, यह उचित प्रतीत हुआ कि एक युवा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया जाए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि सदन ने श्री नितिन अग्रवाल के रूप में एक युवा और अनुभवी सदस्य को विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में चुना है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संसदीय परम्पराओं का पालन सभी के लिए अपेक्षित है। आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र की शोभा है। संवाद बाधित नहीं होना चाहिए। नेता विरोधी दल सज्जन और संवाद में विश्वास रखने वाले हैं। वह सोच रहे होंगे कि उनके द्वारा यह प्रस्ताव पहले दे दिया गया होता तो अच्छा रहता। इस निर्वाचन के बाद वह यही कहेंगे कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। यह उन लोगों की आदत है। विधान सभा या लोक सभा चुनाव में जनता के फैसले के बाद यह लोग ई0वी0एम0 को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां सम्पन्न निर्वाचन से वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों की तस्वीर भी स्पष्ट हो गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दलीय आग्रहों एवं दुराग्रहों को व्यक्त करने का एक माध्यम सदन बनता है। जब आमने-सामने बैठकर दोनों ओर के सदस्य अपनी बातों को कह देते हैं, इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मा0 विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में इस सदन ने पिछले साढ़े चार वर्षाें में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हमने हमेशा संवाद बनाने का प्रयास किया है। कोरोना काल खण्ड में भी हमने दलीय नेताओं की बैठक की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी उस बैठक का बहिष्कार किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को प्राप्त करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया था। महात्मा गांधी जी के 150वें जयन्ती वर्ष में सत्र आहूत किया गया था। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को यू0एन0 ने 2016 में तत्पश्चात भारत सरकार ने पूरे देश के लिए अंगीकृत किया था। एस0डी0जी0 के लक्ष्यों जिनमें गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य और शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न विकास सम्मिलित हैं, को प्राप्त करने के लिए सदन ने लगातार 36 घण्टे चर्चा की थी। समाजवादी पार्टी ने तब भी इस सत्र का बहिष्कार किया था। क्योंकि वह गरीबी उन्मूलन, नौजवानों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, किसानों की आय दोगुना से सम्बन्धित था और समाजवादी पार्टी को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री नितिन अग्रवाल तकनीकी रूप से समाजवादी पार्टी के ही सदस्य हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल के सदस्य को उपाध्यक्ष का पद मिलना चाहिए था। यह काम भी संसदीय परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल ने किया है। समाजवादी पार्टी के कई चेहरे सामने आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी युवा विरोधी है। कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी होती है, लेकिन हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है। इस अन्तर ने ही आज यहां इस निर्वाचन के लिए बाध्य किया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमेशा युवाओं को मौका मिलना चाहिए। हमने अभी 07 मंत्री बनाये हैं, वे सभी युवा हैं। समाज के अलग-अलग तबकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन सभी लोगों को प्रतिनिधित्व देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने सदैव किया है। हमारी सरकार इन्हीं मूल्यों, आदर्शाें के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने विधान सभा उपाध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी श्री नरेन्द्र वर्मा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि वह अच्छे सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अपनी बात दमदार तरीके से सदन में रखते हैं। संसदीय परम्पराओं का पालन करते हैं। उन्होंने श्री वर्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी मूल्यों के साथ अपना जीवन-यापन करें। श्री नितिन अग्रवाल जिस परम्परा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह मजबूती के साथ आगे बढ़ें। भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल पूरी तरह उनके साथ है, उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस सदन की उच्च मर्यादा का पालन करते हुए उन पर परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्ष में विधान मण्डल ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं और प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य किया है। गरीब कल्याण, युवा कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण, किसानों के उत्थान एवं उन्नयन के साथ ही, प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के माध्यम से देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में राज्य को स्थापित करने का कार्य किया गया है। इससे विगत साढ़े चार वर्षाें में प्रदेश में जो कार्य हुए हैं, उसके लिए सदन के सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों ने मिलकर योगदान किया है। इससे प्रदेश के बारे में धारणा बदली है। लोगों में यह अच्छी सोच बनी है कि उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रखता है। देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बनने का माद्दा रखता है। उत्तर प्रदेश जो कुछ भी करेगा वह भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में काफी मददगार हो सकता है। इस पर्सेप्शन को आगे बढ़ाने के लिए युवा ऊर्जा को आगे और ज्यादा ताकत दिये जाने की आवश्यकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!