ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण • हरदोई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की सुनी शिकायत संबंधित अधिकारी को तत्काल दिए निवेश • विश्वास की शक्ति:हरिंद्र सिंह • 'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण • हरदोई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की सुनी शिकायत संबंधित अधिकारी को तत्काल दिए निवेश • विश्वास की शक्ति:हरिंद्र सिंह •
उत्तर प्रदेश English

हुक्का बार संचालक की गोली मारकर हत्या

D

Dainik India News

• 6774 views

उदय राज/डीडी इंडिया

वाराणसी, । शिवपुर थानांतर्गत मीरापुर बसही क्षेत्र में मंगलवार को हुक्का बार संचालक अजय गुप्ता (25वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अजय के पिता ने दो नामजद सहित एक युवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एक आरोपित उमेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, हुक्का बार व कर्ज को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। वारदात के बाद यह बात भी सामने आई थी कि संचालक ने खुद ही गोली मार ली है। परिवारीजन भी यही जानकारी दे रहे थे। बाद में पिता ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस हुक्का बार से कई सामान बरामद कर अपने साथ ले गई।मीरापुर बसही निवासी भरत लाल गुप्ता के दो मकान हैं। एक मकान सड़क पर तो दूसरा इस मकान के बगल की गली में करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर है। उनके दो पुत्रों व दो पुत्रियों में सबसे छोटा अजय निर्माणाधीन मकान में ही हुक्का बार चलाता था।

पिता के मुताबिक गली वाले मकान में वारदात के समय बड़ा पुत्र अक्षय बार के बगल के कमरे में झाड़ू लगा रहा था, जबकि वह मकान के बार बालू व गिट्टी मिला रहे थे। अजय से मिलने तीन लोग भी आए थे। उनमें एक युवती भी थी। इस बीच तीनों हुक्का बार से निकले और अजय के भाई अक्षय से बोले कि जाकर देखो तुम्हारे भाई को क्या हो गया है। इसके बाद वे वहां से चले गए। भाई जब अंदर गया तो अजय लहूलुहान होकर तड़प रहा था। यह देख परिवारीजन में कोहराम मच गया। आनन फानन परिवारीजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जवाब मिलने पर ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अजय को गले पर गोली लगी थी। सूचना के बाद घटनास्थल पर एसीपी कैंट रत्नेश सिंह, फोरेंसिक टीम, शिवपुर पुलिस जांच में जुट गई।पिता ने बताया कि अजय ने पांच लाख रुपये ब्याज पर कर्ज लिया था।

कोरोना काल में बार बंद होने पर कर्ज बढ़ गया। हर रोज कई लोग वसूली के लिए आते थे। इसके चलते उनका बेटा मानसिक तनाव से भी गुजर रहा था। वहीं स्थानीय लोगो मे चर्चाओं के अनुसार हुक्काबार भी वजह हो सकती है। घटना वाले घर में धड़ल्ले से हुक्काबार चलता था। किसी लड़की से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही थी।अजय के बड़े भाई अक्षय ने बताया कि टकटकपुर निवासी उमेश व उसके साथ मोहित पटेल व एक युवती घटना के दौरान वहां मौजूद थे। उनके पास असलहा भी था। गोली चलने की आवाज नहीं सुनी, लेकिन अंदर जाने पर पता चला कि भाई को गोली लगी है। इस मामले में अजय के पिता ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!