ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें • उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें • उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • वृक्ष प्यारी माँ के नाम: जितेन्द्र प्रताप सिंह का पर्यावरण संरक्षण अभियान • राजधानी में आयोजित होगा विराट योग शिविर: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर विज्ञान, अध्यात्म और अष्टांग योग पर जेपी सिंह देंगे संदेश • श्री राम कथा की पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न •
Uncategorized English

पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज

D

Dainik India News

• 7358 views
पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होम आइसोलेशन समाप्त हो गया है। होम आइसोलेशन में गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज से समाजवादी विजय रथ यात्रा का नौवां चरण प्रारंभ किया और उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर उन्नाव में जनता के बीच पहुंचे और कहा कि भारतीय जनता पार्टी से झूठी कोई भी सरकार देश में नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने तो बड़े-बड़े भाषण और विज्ञापनों में कहा है कि हमने लाखों नौकरियां दी हैं, तो युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिली। अब समाजवादी विजय रथ निकला है, आने वाले समय में इस झूठी सरकार का सफाया होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में मेट्रो का शिलान्यास हुआ था, उसी मेट्रो का उद्घाटन करने जा रहे हैं। कानपुर में तो यह मेट्रो बहुत पहले बन जाती लेकिन हमारे अनुपयोगी, नाकाम सीएम ने बहुत समय लगा दिया। उनसे ज्यादा मुकदमे किसी और मुख्यमंत्री पर नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठी सरकार है इसने तो यह भी कह दिया कि ऑक्सीजन से किसी की जान नहीं गई। कोरोना काल में उन्नाव, प्रयागराज व काशी में लाशें बह रहीं थी सरकार कहती है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। लोग सर्दी में तउ़प रहे हैं कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों की बहुत बुरी दुर्दशा है, अस्पतालों में इलाज, दवाइयां, बेड नहीं है। आज लोग अस्पतालों में तड़प रहे हैं लेकिन यह सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि अभी भी नौजवानों को लैपटॉप नहीं मिला है। उन्नाव में किसी नौजवान को लैपटॉप नहीं मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री समाजवादी सरकार में खरीदी गई गाड़ी व प्लेन से ही चलते हैं।

बीजेपी ने कितनों को नौकरियां दीं’

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, गरीब, महिला, युवा, कारोबारी सभी लोगों की आवाज है. इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन निकालती है, जिनमें कहा जाता है कि युवाओं को इतने लाख नौकरियां दी गई हैं. बीजेपी करोड़ों लोगों को रोजगार देने का बात कहता है. सपा अध्यक्ष ने उन्नाव की जनता से पूछा कि क्या उन लोगों को नौकरियां मिलीं?. अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी सिर्फ विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. वह दूसरों की योजनाओं का ही उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने 2022 में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने की बात को एक बार फिर से दोहराया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव समय से होगा। उन्होंने कहा समाजवादी विजय रथ निकला है। यह रथ प्रदेश की इस सरकार की पोल खोलेगे। उन्होने जनता से सवाल किया बताओ बाबा झूठ बोलते हैं कि नहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!