ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ • महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन • योग बनाये निरोग-स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत:जेपी सिंह • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ के बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश • मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ • महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन • योग बनाये निरोग-स्वस्थ जीवन स्वस्थ भारत:जेपी सिंह • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ के बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • <strong>मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं</strong> • सीएम योगी ने जनपद बिजनौर में 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' का किया शुभारम्भ • बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश •
Uncategorized English

फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी

D

Dainik India News

• 6625 views
फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में सीवान की टीम ने गोंडा को 5-1 से दी पटखनी
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। युवा के लिए रोचक सीवान और गोंडा टीमों के बीच हुआ महामुकाबला पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विजेता टीम को कप प्रदान किया। शनिवार को वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल गंगऊपुर मधुबन के खेल मैदान पर आयोजित 6 दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोण्डा एंव सीवान बिहार की टीमों के बीच हुआ। यह मुकाबला एकतरफा रहा। मैच की शुरुआत से ही सिवान बिहार की टीम गोण्डा पर हावी रही और 90 मिनट के इस खेल में मैच पर पूरी तरह अपनी पकड़ बनाये रखा और गोण्डा को 5-1 के एक बड़े अंतर से हराकर फाइनल ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा ट्राफी, व्यक्तिगत पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया

दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

वीएमवाई युवा उत्सव के नाम से आयोजित इस 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। हालांकि बीते सोमवार से शुरू हुए इस प्रतियोगिता को देखने के लिए रोज ही दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही थी मगर शनिवार को फाइनल मुकाबला देखने को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में एक अलग तरह का जुनून देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आये।

रंगारंग आगाज, मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक गदगद

फाइनल मुकाबला की शुरुआत से पहले वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल की छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सदर विधायक आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव व विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एंव शांति का प्रतीक कबूतर को हवा में उड़ा कर मैच की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों में यह उत्साह देख कर एक सुखद एहसास हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में समय समय पर इस प्रकार के आयोजन पर बल दिया ताकि क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच फुटबॉल को लेकर भी लोगों की दीवानगी बनी रहे। उन्होंने आयोजन कमेटी को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये धन्यवाद भी दिया।

अतिथियों एंव दर्शकों का जताया आभार

आयोजक वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक एंव पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रमणि यादव गुड्डू ने समापन पर सभी अतिथियों, आयोजन कमेटी के सदस्यों एवं दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया।
निर्णायक की भूमिका में तरुण प्रताप यादव, प्रभात मिश्रा, मारूफ अहमद एंव राजू कुमार ने अपने दायित्व का निर्वहन किया तो वहीं बृजेश यादव ने कमेंटेटर की जिम्मेदारी को संभाला।
इस दौरान ऋषि राम नरेश ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन विजय मल्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायण यादव, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ साधु, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर यादव, सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव,अप्पू मौर्य, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!