ब्रेकिंग न्यूज़
अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि | तिरंगे के सान्निध्य में गूंजा स्वदेशी खेलों का संकल्प, प्रतिभाओं को मिला सम्मान | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि | तिरंगे के सान्निध्य में गूंजा स्वदेशी खेलों का संकल्प, प्रतिभाओं को मिला सम्मान | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ |
हाइलाइट न्यूज़
लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ गोरखपुर एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी द्वारा 07 दिसम्बर, 2021 को किया जाना प्रस्तावित धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,भव्य भंडारे का आयोजन लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ गोरखपुर एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी द्वारा 07 दिसम्बर, 2021 को किया जाना प्रस्तावित धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,भव्य भंडारे का आयोजन
ताज़ा खबर English

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — साउथ अफ्रीका को हराकर जीता पहला विश्व कप

D

Dainik India News

41 views
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — साउथ अफ्रीका को हराकर जीता पहला विश्व कप

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए अपना पहला आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीत लिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन पर सिमट गई। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गई है।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में शफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज़ में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 58 रन बनाए और गेंदबाजी में पाँच विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की रीढ़ तोड़ दी। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “हमारी बेटियों ने इतिहास रचा है। यह जीत भारत की नारी शक्ति, टीमवर्क और अदम्य जज़्बे की मिसाल है।” वहीं खेल मंत्री और बीसीसीआई अध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 2005 और 2017 के विश्व कप फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। इस बार कप्तान और पूरी टीम ने उस अधूरे सपने को साकार कर दिया।

देशभर में इस ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक “जय हो भारतीय बेटियों की!” के नारे गूंज रहे हैं। लोगों ने मिठाइयाँ बाँटकर और पटाखे जलाकर खुशी का इज़हार किया।

यह जीत केवल एक क्रिकेट ट्रॉफी की नहीं, बल्कि भारतीय महिला शक्ति की उस उड़ान की प्रतीक है जो अब हर क्षेत्र में विश्व पटल पर चमक बिखेर रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!