ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा • खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण • मासूम कुमार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष • दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण • अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने नेपाल से आए बच्चे के शरीर में भोजन नली का निर्माण कर दिया नया जीवन • सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप • पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: • "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! • दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा • खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण • मासूम कुमार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष • दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण • अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने नेपाल से आए बच्चे के शरीर में भोजन नली का निर्माण कर दिया नया जीवन • सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप • पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा: • "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! •
ताज़ा खबर English

लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन

B

Bhargav Bhargav

• 6462 views
लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का रंगारंग समापन

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ :

जनपद के परिषदीय विद्यालयों की चौक स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2022-23 का आज रंगारंग समापन हुआ।

प्रतियोगिता में ब्लॉक गोसाईगंज की टीम 192 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन, मोहनलालगंज द्वितीय तथा बख्शी का तालाब तृतीय स्थान पर रही।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग काकोरी के वंश बालिका वर्ग में मल्लाहन खेड़ा बीकेटी की स्वाति ओवरऑल चैंपियनशिप बनी। इसके साथ ही जूनियर स्तर पर बालक वर्ग गोसाईगंज के प्राथमिक विद्यालय सिठौली के राज कश्यप जबकि बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक बीबीपुर की प्रांशी ओवरऑल चैंपियन बनी।

समारोह के अगले चरण में प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर बीकेटी बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व मा. वि. सिसेंडी के बच्चों ने योगा प्रस्तुत किया।

जिला बेसिक शिक्षा धिकारी अरूण कुमार ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मल्लहा के बच्चों ने शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया, जबकि लम्बी कूद बालक वर्ग में गोसाईगंज के अंकुर तथा बालिका वर्ग में बीकेटी की मोहिनी विजेता रही।
प्रतियोगिता आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह द्वारा जिला व्यायाम शिक्षिका रीमा वर्मा व धीरज त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा सफल आयोजन के लिए सभी व्यायाम शिक्षकों को मौजूद रहने पर धन्यवाद दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!