ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार • लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा • महाकुंभ मीडिया सेंटर: उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण और सुविधाओं का संगम • संज्ञान में आने के बाद उज्जवला योजना कनेक्शन का किया गया वितरण • हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित • अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ • इन्सेफेलाइटिस पर नियंत्रण के बाद अब गांवों को तकनीक से जोड़ने पर जोर • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन • दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार • लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा • महाकुंभ मीडिया सेंटर: उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण और सुविधाओं का संगम • संज्ञान में आने के बाद उज्जवला योजना कनेक्शन का किया गया वितरण • हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश

D

Dainik India News

• 6160 views
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश

जर्जर विद्युत तारों, सड़क अतिक्रमण और सीवर समस्या जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनसंपर्क कार्यालय शिवाजी नगर में सैकड़ों लोगों ने रखीं अपनी शिकायतें

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी।वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए आज भी शिवाजी नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चली इस जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान के निर्देश दिए।

सिगरा निवासी सुधीर जायसवाल ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों और खंभों को बदलवाने की मांग की। इस पर विधायक ने SE, यूपीपीसीएल को जनहित में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जक्खा और बजरडीहा क्षेत्र के नागरिकों ने चौरा माता मंदिर के सामने सड़क पर गोपी यादव द्वारा बोरिंग और अवैध सीढ़ी-बरामदा निर्माण की शिकायत की। विधायक ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

मंडुवाडीह एवं तुलसीपुर से आए लोगों ने गलियों में सीवर जाम, जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया। विधायक ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक को तुरंत सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने को कहा।

शिवपुरवा निवासी कमला देवी ने अपने पुत्र की बिगड़ती मानसिक स्थिति को लेकर समुचित चिकित्सा सहायता की मांग की। विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी को तत्काल चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ उनके सहयोगी कुशाग्र, शिवम और वैभव भी मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान में सक्रिय सहयोग किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!