ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सभागार में *बाबा साहब ब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निबंध योगिता का हुआ आयोजन • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान • कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी • जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका • शांति भंग की आशंका में 17 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> • रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सभागार में *बाबा साहब ब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निबंध योगिता का हुआ आयोजन • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान • कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी • जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका • शांति भंग की आशंका में 17 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ

D

Dainik India News

• 10176 views
रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ

राजधानी लखनऊ के सर्वांगीण विकास की गूंज प्रबुद्ध जन संवाद में, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की उठी मांग

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल-एक में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद लखनऊ की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यातायात जाम की समस्या थी। इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। आज इस परियोजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और शहर की यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हुई है।

Article image

उन्होंने कहा कि लखनऊ आज केवल प्रशासनिक और सांस्कृतिक राजधानी ही नहीं, बल्कि रक्षा उत्पादन एवं अनुसंधान के उभरते हुए राष्ट्रीय केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना सहित अनेक रक्षा संबंधी इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही, डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं के लिए अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है तथा अधिकांश आधुनिक रक्षा उपकरण अब देश में ही निर्मित किए जा रहे हैं।

Article image

उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप निवेश और विकास को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का विकास हो चुका है तथा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी शीघ्र जनता को समर्पित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर सहित विभिन्न आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।

स्टार्टअप और नवाचार की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप सक्रिय हैं, जबकि यूनिकॉर्न कंपनियां भारत की उभरती आर्थिक शक्ति और युवाओं की रचनात्मक क्षमता का सशक्त प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की प्रतिभा और नवाचार भारत को वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

अपने संबोधन के समापन पर उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर अनेक चुनौतियों और संकटों के बावजूद भारत आज मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक स्थिति में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भारत का मस्तक किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं दिया जाएगा।

विकास कार्यों की सराहना, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने आलमबाग स्थित अवध अंडरपास के निर्माण के लिए राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में वर्षों पुरानी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। उपस्थित नागरिकों ने लखनऊ के तीव्र एवं सुनियोजित विकास की सराहना करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक मेट्रो रेल सेवा के विस्तार की मांग भी उठाई।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा अथवा वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभ किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही सिख समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक स्थायी सांस्कृतिक केंद्र अथवा सभास्थल विकसित किए जाने का सुझाव भी दिया गया।

कार्यक्रम में हरित विकास, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया गया। अधिवक्ताओं के हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की भी व्यापक सराहना की गई।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!