ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
<em>हरदोई जमीनी रंजिश को लेकर मामा ने भांजे को मारी गोली</em> • प्रेम विवाह के विरोध पर युवक ने जहर निगला, मौत • SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार&nbsp; • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • <em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em> • मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर 21 व 22 अगस्त को • सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा • <em>हरदोई जमीनी रंजिश को लेकर मामा ने भांजे को मारी गोली</em> • प्रेम विवाह के विरोध पर युवक ने जहर निगला, मौत • SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार&nbsp; • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • <em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em> • मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर 21 व 22 अगस्त को • सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात

D

Dainik India News

• 7331 views
मुख्यमंत्री का जनपद सिद्धार्थनगर 524 करोड़ का दिया सौगात

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधानसभा डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज में 524.07 करोड़ रुपये लागत की 300 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर के चतुर्दिक विकास के उद्देश्य से आज यहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। अब सिद्धार्थनगर विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। सिद्धार्थनगर के सासंद तथा विधायकगणों द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर निरन्तर जनपद के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश इस वर्ष को देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश में सड़कों/एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकारांे द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर की उपेक्षा के कारण यहां मेडिकल काॅलेज का निर्माण नहीं हो सका, अन्यथा जनपद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना बहुत पहले ही हो गयी होती। जनपदवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब जनपद में मेडिकल काॅलेज का निर्माण हो गया है। इस मेडिकल काॅलेज में इसी सत्र से पढ़ाई प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार फोकस कर रही है। अपराधियों के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति अपनायी गयी है। जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं से प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 64 हजार एकड़ जमीन मुक्त करायी गयी है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले जनपद में बिजली नहीं आती थी। लोगों को राशन नहीं मिलता था। वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से अब जनपद की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। साथ ही, जरूरतमंदों को अनाज भी मुहैया कराया जा रहा है।
कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान अन्य राज्यों से प्रदेश आने वाले सभी लोगांे को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया। जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, उन्हें राशन कार्ड दिया गया। इसके साथ ही मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। सभी लोगांे को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। आज सरकार द्वारा गरीबांे की बेटियों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कराया जा रहा है। बालिकाआंे को पढ़ाई हेतु प्रारम्भ से ही प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल को चयनित किया गया है। काला नमक चावल भगवान गौतमबुद्ध का दिया हुआ प्रसाद है। आज काला नमक चावल का निर्यात दुनिया के अनेक देशांे में किया जा रहा है। पिछली सरकारों के समय में जब जनपद में बाढ़ आती थी, तब कोई जनपदवासियों का हाल लेने तक नहीं आता था। आज जनपद का हाल जानने विधायकगण, सांसद तथा मुख्यमंत्री स्वयं आते हैं। बाढ़ इस क्षेत्र की अहम समस्या है। राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि बाढ़ से होने वाली क्षति को कम किया जा सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सन् 1858 में आजादी की लड़ाई में डुमरियागंज के 80 वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था।

उन्होंने घोषणा की कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डुमरियागंज के 80 वीर सपूतों की स्मृति में भव्य स्मारक स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार जनपद का इतना विकास हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जनपद के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक, आई0टी0आई0, राजकीय डिग्री काॅलेज, राजकीय इन्टर काॅलेज तथा जनपद को पांच नई नगर पंचायत देने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है तथा बिना किसी भेदभाव के कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मार्जिन मनी योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कन्या विवाह योजना, ई-श्रम कार्ड योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) इत्यादि शामिल हैं, के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में कोविड-19 से मृत्योपरान्त कार्मिकों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि का वितरण किया। साथ ही, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा योजनान्तर्गत कन्वर्जेन्स मशरूम वर्किंग शेड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का स्वीकृति पत्र तथा पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत कोविड-19 का शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु ग्राम प्रधान हसुड़ी औसानपुर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!