ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
चूहों एवं छछूंदरो से बचाव के लिए किसानों को दी गई जानकारी • मां दुर्गा का आगमन के बाद पंडालों में पूजा अर्चना शुरू • अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद • गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल • कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव • धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता • 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" • चूहों एवं छछूंदरो से बचाव के लिए किसानों को दी गई जानकारी • मां दुर्गा का आगमन के बाद पंडालों में पूजा अर्चना शुरू • अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और डीएम के बीच विवाद • गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल • कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव • धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता • 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? • महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" •
लेख / शोध English

मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया

B

Bhargav Bhargav

• 8825 views
मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया

जेपी सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हर परिस्थिति में सत्य के प्रति आग्रह रखने वाले हैं:मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हर परिस्थिति में सत्य के प्रति आग्रह रखने वाले हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को नकारात्मकता से दूर रहकर सत्य की राह पर चलते हुए विषम से विषम परिस्थितियों में संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके जीवन दर्शन के माध्यम से समूचे समाज का मार्गदर्शन करने वाली श्रीराम कथा का श्रवण बहुत ही सौभाग्य की बात है।


मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज जनपद गोरखपुर में गोरक्षनाथ मन्दिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 53वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 8वीं पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म परम्परा में भगवान श्रीराम के बगैर आस्थावान जनता का कार्य हो ही नहीं सकता। आस्था सामूहिक हो तो उसका विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। भगवान श्रीराम की कथा का हर एक प्रसंग सभी आस्थावानों को याद है। फिर भी हम सभी इस कथा के साथ अत्यन्त सहृदयता से जुड़कर उसमे वर्णित हर घटना अपने आस-पास महसूस करते हैं और अंततः सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।


मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम कथा से सकारात्मकता की सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नकारात्मक सोच का परिणाम कभी सकारात्मक नहीं हो सकता। हम सभी को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सदैव आस्था के साथ सकारात्मक भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आस्था एवं सकारात्मक भावना के साथ प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण से जुड़ा हुआ है। यह पूरी दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है। श्रीराम का जन्म कब हुआ, इतिहासकार इसकी गणना करने में सफल ही नहीं हो पा रहे थे। यही नहीं इसमें मिथक भी जोड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु अंततः सत्य की जीत हुई। सत्य का आग्रह और सत्य के मार्ग पर चलना ही भारत की आस्था है और सनातन धर्म की परम्परा एवं विशेषता भी। इसी परम्परा के अनुरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वाधीनता आन्दोलन में पहली शर्त सत्याग्रह रखी थी। मुख्यमंत्री जी ने सभी लोगों के लिए श्रीराम कथा के फलदायी एवं मंगलमयदायी होने की कामना की।


सात दिन तक श्रीराम कथा का रसपान व्यासपीठ पर विराजमान जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज (पीठाधीश्वर, अशर्फी भवन अयोध्या) ने कराया। कथा के आखिरी दिन उन्होंने रामराज्य के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि रामायण काल के रामराज्य को वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी साकार कर रहे हैं। उनके राज में आमजन प्रसन्न हैं, तो दुष्ट व अपराधी दुखी और भयभीत।


इस अवसर पर अलवर के सांसद महंत बालकनाथ, दिगम्बर अखाड़ा (अयोध्या) के महंत सुरेश दास, कालिका मन्दिर (नई दिल्ली) के महंत सुरेन्द्रनाथ, नैमिषारण्य से आए स्वामी विद्या चैतन्य, गोरक्षनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविन्द्रदास सहित बड़ी संख्या में संतजन, यजमान व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!